अपहरण कर युवती की हत्या, नरवाना ब्रांच नहर में मिला शव, चचेरे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
girl was kidnapped and murdered in kaithal, died body was found in the Narwana branch canal, case was filed against four people including her cousin. kaithal News Today
Kaithal Haryana News : कैथल जिले के तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर हत्या की गई है। मृतक युवती के भाई की शिकायत पर गांव के ही अजय, अजय के भाई, उसकी बहन और जीजा के विरुद्ध तितरम थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
मुख्य आरोपित अजय युवती के परिवार से चचेरा भाई लगता है। युवती की शादी 21 जुलाई 2024 को ही हुई थी। शादी के बाद वह घर आई हुई थी। आरोप है कि तीन अगस्त को उसकी बहन बाजार से कपड़ा लेने के लिए गई थी। उसी समय आरोपितों ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया था। पांच अगस्त को तितरम थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। तितरम थाना पुलिस की तरफ से आस पास के आनों में भी इस बारे में वीटी करवाई गई थी।
छह अगस्त को युवती का शव नरवाना ब्रांच नहर में मिला था। शव काफी गला हुआ था। नरवाना पुलिस ने शव मिलने की जानकारी तितरम थाना पुलिस को दी थी। पुलिस युवती के स्वजनों को साथ लेकर पहुंची तो स्वजनों ने युवती को कपड़ों से पहचान लिया था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया था। यहां डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लगेगा। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। सभी आरोपितों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की और उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था।
नरवाना पुलिस ने छह अगस्त को सूचना दी थी कि नरवाना ब्रांच नहर में युवती का शव मिला है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक युवती के भाई की शिकायत पर चचेरे भाई अजय सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को सौप दी गई है। उम्मीद है जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर सुनीता, तितरम थाना प्रभारी

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks