अलेवा में सौतेले पिता ने किया नाबालिक से दुष्कर्म, लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने की थी आरोपित से दूसरी शादी
stepfather raped minor girl in Alewa jind, After the death of the girl father, her mother married the accused for the second time.
हरियाणा न्यूज , जींद : जींद जिले के अलेवा थाना क्षेत्र के गांव में एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ दर्द की करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आप है कि आरोपित ने नाबालिक के प्राइवेट पार्ट को छुए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित नाबालिक लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि सन 2020 में उसके पति के करंट लगने से मौत हो गई थी और उसके पति की मौत हुई उस समय उसकी बेटी 7 साल की थी। महिला ने बताया कि परिजनों ने जवाब दिया कि अकेले जिंदगी नहीं बीतेगी तो उसने 5 सितंबर 2022 को अलेवा क्षेत्र के नरेश से दूसरी शादी कर ली। जिसकी वजह से उसकी बेटी उसके साथ नरेश के घर पर रहने लगी।
महिला ने बताया कि एक दिन वह किसी कार्य से बाहर गई हुई थी और घर पर उसकी बेटी अकेली थी इस दौरान उसका दूसरा पति नरेश घर पर आया और उसकी बेटी को अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि नरेश ने 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की। साथी लड़की को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि जब वो घर पर आई तो उसकी बेटी ने पीछे से नरेश के द्वारा किए गए सारे करतूत अपनी मां को बता दिए। महिला ने तुरंत ही अपनी बेटी के साथ हुई इस वारदात की शिकायत अलेवा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नरेश के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स, पास्को एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks