नारनौंद रैली में उमड़ा जनसैलाब, विपक्षी नेताओं की उड़ी नींद, नारनौंद में कुमारी सैलजा दे गई बड़ा संदेश
Huge crowd gathered in Narnaund rally, opposition leaders lost their sleep, Kumari Selja gave big message in Narnaund
नारनौंद में उमड़े जन सैलाब ने दिया परिवर्तन का संदेश :कुमारी सैलजा
![]() |
| नारनौंद रैली में मंच पर बैठी कुमारी सैलजा व डॉ अजय चौधरी। |
हरियाणा न्यूज नारनौंद , सुनील कोहाड़ : नारनौंद अनाज मंडी में कांग्रेस नेता डॉक्टर अजय चौधरी द्वारा आयोजित रैली में उमड़े जन सैलाब को देखकर विरोधी नेताओं और किसी पार्टियों के नेताओं की नींद हराम हो गई है। रैली में उमड़े जन सैलाब के कारण नारनौंद में प्रवेश करने वाले हर मार्ग पर दोपहर ढाई बजे तक जाम लग रहा। इस रैली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहां नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की तरफ से डॉक्टर अजय चौधरी उम्मीदवार होंगे और इस क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचने का जनता काम करेगी। रैली में भारी जनसैलाब के बारे में विरोधी खेलने के नेता और अन्य पार्टियों के नेता बार-बार अपने संपर्क सूत्रों से फीडबैक ले रहे थे।
किसान, कमेरे से खुंदक निकाल रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा
![]() |
| नारनौंद जनसंदेश यात्रा रैली में उमड़ी भीड़। |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार किसान-कमेरे से खुंदक निकाल रही है। एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की बजाए खाद-बीज व खेती के उपकरणों पर टैक्स लगा रही है। अनुसूचित व पिछड़ों के लिए योजनाओं को बंद करने पर तुली है। उनकी वोट का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए कर रही हैं। वे रविवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत नारनौंद की अनाज मंडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय चौधरी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
भाजपा को सत्ता से बाहर करके हल्के को बनाया जाएगा नंबर वन - डॉक्टर अजय चौधरी
उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन अपने मित्रों को सौंपने के लिए भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करने की कोशिश की, लेकिन नारनौंद के बहादुर व हिम्मती किसानों ने अड़िग होकर केंद्र सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। भाजपा ने देश-प्रदेश के किसानों के हितों पर आक्रमण किया। दलित, गरीब, पिछड़ों के अधिकार छीने, उन पर अत्याचार किए। किसान की आमदनी बढ़ाने का नाम लेकर सत्ता हासिल की थी। प्रदेश की सरकार आज माताओं-बहनों की जेब काटती है, उनसे रसोई का बजट छीनती है। इसलिए व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि 10 साल में एक बार भी किसान को उसकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं मिला। किसान-मजदूर को फसल के पूरे दाम नहीं मिले। किसान का कर्ज माफ करने का वादा आज तक पूरा नहीं किया। संसद में सवाल पूछा कि किसान का कर्ज कब माफ करोगे, तो जवाब आया, पैसे नहीं हैं। केंद्र व हरियाणा की सरकार के पास गरीब किसान का कर्ज माफ करने को धन नहीं है, जबकि बैंकों में जमा आपके रुपये का प्रयोग कर देश के मुट्ठी भर उद्यमियों का साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये के कर्जे माफ कर दिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि इनके अत्याचारों के आगे राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अड़िग खड़े हैं। हम उनका ही संदेश लेकर आए हैं, आपका सहयोग मांगने आए हैं, ताकि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले और इस प्रदेश को लुटने-डूबने से बचाया जा सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि अब समय आ गया है, आपको जागना पड़ेगा। झूठ व जुमले से शुरू हुई इनकी सत्ता को उखाड़ने की जरूरत है। आने वाला समय इन पिछले 10 साल जैसा न रहे। इसके लिए वोट की चोट से प्रदेश की जनविरोधी सरकार को चलता करने का समय आ गया है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज गरीब को बचाने का समय है। महिलाओं को महंगाई से निकालने का समय है। युवाओं का रोजगार दिलाने का समय है। अग्निवीर व सस्ती गैस के नाम पर बहुत हो गया, आप सब समझ रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम कम करने की इन्होंने गारंटी दी, लेकिन सिलेंडर को दोगुने से भी महंगा कर दिया। डीएपी खाद का कट्टा 50 किलोग्राम से घटाकर 40 किलोग्राम का कर दिया। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं, इनकी गारंटी झूठी है, खोखली है।
जनसभा के आयोजक डॉ अजय चौधरी ने कहा कि 1977 से पहले नारनौंद हलके की क्या दशा थी सभी बुजुर्ग जानते हैं। लेकिन आपके नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने आप लोगों की सेवा की। उन्होंने इस इलाके के विकास के पहिये को आगे बढ़ाया। खेती के लिए पानी, पेयजल के लिए डिग्गी बनाने की बात हो या फिर स्वास्थ्य व शिक्षा का मामला हो, उन्होंने हर सुविधा आपको दिलाने का भरसक प्रयास किया। मैं उसी तरह आपकी सेवा करके इलाके को फिर से पहचान दिलाऊंगा।
डॉ अजय चौधरी ने कहा कि मैंने कुमारी सैलजा और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 2005 में यहां रैली की थी, उसका रिकार्ड आज टूटा है। आप सभी मिलजुलकर एकता के साथ अगले 90 दिन मेहनत करें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ लेकर आएं।
कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
डॉ अजय चौधरी के आह्वान पर विभिन्न पार्टियों के कई नेताओं ने कुमारी सैलजा में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनमें नगर पालिका नारनौंद के पूर्व अध्यक्ष सुमेर सिंह, पूर्व उप प्रधान एवं मौजूदा पार्षद संदीप शर्मा, उप प्रधान विनोद वाल्मीकि, पूर्व नगर पार्षद रानी वाल्मीकि, जननायक जनता पार्टी से यादवेन्द्र खरब, संदीप लोहान आदि शामिल रहे।
पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत्त सिंह ने कहा कि चौधरी वीरेंद्र सिंह मेरे सीनियर रहे हैं। मैंने उनसे राजनीति में काफी कुछ सीखा। अब उनके पुत्र डॉक्टर अजय चौधरी नारनौंद में लगातार मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी व यहां के लोगों को उन्हें मौका जरूर देना चाहिए। विधानसभा पहुंचाना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks