स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में दुबई से लौटे प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका के परिजनों ने पीटा

 girlfriend family called the lover who had returned from Dubai home and beat him up in narnaund - Hansi News Today 

खूब धुनाई करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया


हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मुलाकात की भारी कीमत चुकानी पड़ी। प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचते ही परिजनों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। प्रेमिका के घरवालों ने युवक को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। 







जानकारी अनुसार युवक 10 दिन पहले दुबई से वापस लौटा था। युवक युवती अलग- अलग बिरादरी के थे। बास थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के युवक- युवती का प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हैं। जिसके बाद युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। युवक अपने दोस्त को साथ लेकर गांव से प्रेमिका के फोन के बुलावे पर उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 







बताया जाता है कि 10 दिन पहले दुबई से आया एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के बुलावे पर दोस्त को साथ अपने गांव से स्कूटी पर सवार होकर उसके गांव गए थे। इस दौरान युवक जब प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे तो नाबालिग युवती के परिजनों ने उसे देख लिया। जिसके बाद वह दोनों स्कूटी छोडक़र भागने लगे। फिर परिजनों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। अलग-अलग बिरादरी के हैं युवक-युवती जिसके बाद शनिवार सुबह नाबालिग युवती के परिजन दोनों को लेकर हांसी के महिला थाने में शिकायत के लिए पहुंचे। 








बताया जा रहा हैं कि युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी के हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग युवती के पिता के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। जानकारी के अनुसार युवक पिछले एक साल से दुबई रहता था और अब 10 दिन पहले ही दुबई से लौटा है और आगामी 14 अगस्त को उसे वापस भी जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |