बाबा श्याम मंदिर में दर्शन करने गए युवक की गोली मारकर की हत्या, दोस्तों से हुई कहासुनी को लेकर मर्डर
young man who went to visit Baba Shyam temple rohad village was shot dead - Bahadurgarh news today
दोस्तों के बीच हुई कहासुनी, मंदिर से बाहर निकलते ही मार दी गोली
हरियाणा न्यूज बहादुरगढ़ : झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसौदा थाना के अंतर्गत आने वाले रोहद गांव में मंदिर में दर्शनों के लिए गए एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह वारदात गांव के बाबा श्याम मंदिर परिसर में यह घटना हुई और वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश गांव के ही बताए जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या करने वाले दोनों युवक उसके दोस्त ही बताए जा रहे हैं। उनके बीच एक-दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात को उसे समय अनजान दिया जब युवक भगवान के दर्शन करने के लिए गांव के बाबा श्याम मंदिर में गया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआइ में रखा गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर सायं मंजीत बाबा श्याम मंदिर में गया हुआ था। दर्शनों के बाद जब वह बाहर निकला तो वहीं पर दोनों हमलावर बाइक पर पहुंचे और पिस्तौल निकालकर मंजीत पर गोली चला दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। स्वजन मंजीत को अचेत अवस्था में रोहतक पीजीआइ में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना का पता लगते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने रोहतक पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हमलावरों के घरों पर भी पुलिस ने दबिश दी। हत्या की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक हमलावर और मृतक दोस्त रहे हैं। एक-दो दिन पहले उनमें झगड़ा हुआ था। उसी की परिणति में यह घटना हुई। वह झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सुनील कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks