जिंदा बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोंच खाया, बाएं हाथ पर गुदा है 'दर्शनी' टैटू | Dogs mauled an elderly woman alive, her anus has 'Darshini' tattoo on left hand
Dogs mauled an elderly woman alive, her anus has 'Darshini' tattoo on left hand - Tohana News Today
नहर किनारे मिला बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव
हरियाणा न्यूज टोहाना/फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में नहर किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है, जिसे आवारा जानवरों द्वारा जीवित रहते नोंच खाया हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन्य जीव रक्षक ढिल्लों की टीम की सहायता से शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचवाया, जहां अभी तक शिनाख्त के लिए जांच जारी है। माना जा रहा है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को अपना शिकार बनाया है।
प्रत्यक्षदर्शी नवजोत ने बताया कि महिला की उम्र करीब 75 वर्ष है और उसके बाएं हाथ पर दर्शनी नाम का टैटू गुदा हुआ है, साथ ही एक फूल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह हैरान कर देने वाला मामला है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि यहां आस-पास के कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को एक दिन पहले घूमते हुए देखा था, अगले दिन देखा वह महिला मृत मिली और उसके शरीर पर इतनी बुरी तरह से काटा हुआ था। कुत्तों ने इस महिला को पेट और गर्दन के आसपास नोंच कर बिलकुल उसी तरह से खाया जैसे जंगली जानवर अपने शिकार को खाते हैं। इस वारदात से पूरे टोहाना में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks