हिसार पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास Jio company के कर्मचारी से लूटपाट
Jio company employee robbed near Polytechnic College Hisar - Hisar Crime News Today
हरियाणा न्यूज हिसार : दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे ( Delhi Sirsa National Highway) पर airport chauk Hisar से आगे गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज हिसार के पास Reliance jio company के कर्मचारियों से तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाश Jio कंपनी के कर्मचारियों से उसका बैग और मोबाइल फोन लूट कर ले गए हैं। हिसार पुलिस ने Jio कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह रिलायंस Jio ringer post पर काम करता है। वो शहर में Jio tower साइट पर अलार्म कलीयर करने का काम करता है। शाम के समय वो टावर पर अलार्म कलीयर करने के लिए बाइक पर सवार होकर MG Club Hisar की तरफ से सेक्टर 14 स्थित टावर पर जा रहा था। रास्ते में करीब पौने नौ बजे जब वो राजकीय पालीटेक्निक कालेज हिसार के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक आए। युवकों ने उस पर हमला कर उसका बैग और फोन छीन लिया। तीनों वापिस एयरपोर्ट चोक की तरफ भाग गए। बैंग के अन्दर जीओ कम्पनी की टुलकिट थी।
उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी परंतु तब तक बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस की नजरों से दूर जा चुके थे। हिसार पुलिस ने मिर्जापुर निवासी दीपक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया वह जगह बिल्कुल सुनसान है और उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी हीं लगा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks