स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक के रोहन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, नमस्ते नहीं करने पर किया मर्डर

Big revelation in Rohtak Rohan murder case, murder done for not saying Namaste - Rohtak News Today          

झगड़े में बीच बचाव करने पर की गई रोहन की जान, कईयों पर मामला दर्ज 

 

हरियाणा न्यूज रोहतक : शनिवार देर रात पाड़ा मोहल्ला रोहतक में अपने घर के बाहर खड़े रोहन की चाकू मारकर हत्याकांड को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का एक खुलासा पुलिस जांच में अपने आए तत्वों के आधार पर किया गया है की रोहन की हत्या दोस्तों के बीच हुए झगड़े में बचाव करने को लेकर किया गया है। जबकि रोहन की हत्या किसी के साथ कोई दुश्मनी की वजह से नहीं की गई। पुलिस जांच में पता चला कि दोस्तू के साथ हुए झगड़े में बीच बचाव करने पर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दर्जनों युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। 







जानकारी के अनुसार, पाड़ा मोहल्ला निवासी रोहन (18) के दोस्त का मोहल्ले के ही कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। रोहन झगड़े में बीच बचाव करने के लिए गया था। इसी रंजिश में युवकों ने उस पर हमला किया। जांच में सामने आया कि कत्ल करने वाले आरोपियों को रोहन ने नमस्ते नहीं करने पर झगड़ा हुआ था। इस वजह से भी वह उससे झगड़ा कर रहे थे।






 रोहन के दोस्त अंकित ने बताया कि राहुल करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले में ही रहने वाले कुनाल और डेविड मिले। यहां तीनों की आपस में कहासुनी हो गई। कुनाल और डेविड ने राहुल को थप्पड़ मार दिया। राहुल को थप्पड़ मारने की बात पता चलते ही रोहन भी वहां पहुंच गया। वहां राहुल और रोहन का कुनाल व डेविड के साथ झगड़ा हो गया। 







झगड़े को देखकर वहां पर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने झगड़ा कर रहे चारों युवकों को अलग करते हुए समझा बुझाकर अपने अपने घर भेज दिया। इसके बाद कुनाल और डेविड वहां से चले गए। रोहन भी अपने घर की और निकल गया। कुछ देर बाद कुनाल और डेविड अपने कुछ साथियों को लेकर आए। उस दौरान रोहन घर के बाहर खड़ा हुआ था। युवकों को देखकर रोहन ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और चाकू मारकर उसका मर्डर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |