स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मिर्चपुर में दो युवकों पर हमला, खेत से घर आ रहे युवकों का रास्ता रोककर लाठी डंडों से किया हमला

 Two youths attacked in Mirchpur, attacked by blocking the road - narnaund news 


हरियाणा न्यूज नारनौंद : हरियाणा को सबसे अधिक मास्टर देने वाले गांव मिर्चपुर में दो युवकों पर गांव के ही दो सगे भाइयों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमला उस समय किया गया जब दोनों खेत से घर आ रहे थे तो दो भाइयों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। पीड़ित यू कौन है इसकी शिकायत मिर्चपुर पुलिस चौकी में दे दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपितों में से किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 






पुलिस को दी शिकायत में गांव मिर्चपुर निवासी अनिल ने बताया कि वह गांव में ही करियाना की दुकान चलाता है। 3 अगस्त को दिन भर दुकान पर काम करने के बाद शाम के समय वह अन्य दिनों की तरह घूमने के लिए अपने गांव के दर्शन के खेत में गया हुआ था। देर शाम करीब 8 बजे जब वह और दर्शन खेत से वापस गांव आ रहे थे तो रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र व काला सामने से आ गए। जो कि दोनों सगे भाई हैं और उन्होंने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सुरेंद्र और काला ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। 







अनिल ने बताया कि सुरेंद्र व और काला ने लाठियां से पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसके साथ-साथ दर्शन पर भी हमला कर दिया जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी मुश्किल से हुए दोनों उनके चावल से निकलकर घर तक पहुंचे और उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। अनिल ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी है। अनिल ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दी तो पुलिस ने अनिल की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |