स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दिहाड़ी पर खेत में पानी लगाने गया था युवक

 young man died after being hit by train in Hansi, the young man had gone to irrigate the fields for daily wages - Hansi News Today  



हरियाणा न्यूज, हिसार: हांसी हिसार रेलमार्ग पर गांव रामायण के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक दिहाड़ी दार मजदूर बताया जा रहा है और वह रात को दिहाड़ी पर खेतों में पानी देने के लिए गया हुआ था। रेलवे पुलिस ने सोमवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 





मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव रामायण निवासी अश्विनी मजदूरी का कार्य करता था और रविवार की रात को वह गांव के ही एक किसान के खेत में पानी देने के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। लेकिन सोमवार कि कल सुबह करीब 2:30 बजे उसके परिजनों के पास रेलवे पुलिस का फोन गया कि हंसी हिसार रेल मार्ग पर गांव रामायण के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान रामायण निवासी अश्विनी के रूप में हुई। 






रामायण निवासी रणबीर ने बताया कि उसका भतीजा दिहाड़ी पर खेत में पानी लगाने गया था और रात को खेत में आवारा पशु घुस आए और जब वह पशुओं को निकल रहा था तो उन्हें खेत से दूर करने के लिए वह रेलवे लाइन पर आ गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई जिसके कारण वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 







जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि हांसी हिसार रेलवे ट्रैक पर गांव रामायण के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। रेलवे पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव रामायण निवासी अश्विनी के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए हास्य के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |