हरियाणा यूजी में दाखिले के लिए कहीं रह न जाए पीछे, इस दिन बंद हो जाएगा पोर्टल, छात्रों के पास आखिरी मौका
Portal for Haryana admission in UG, students have last chance
कॉलेज रिक्त सीटों को भरने के लिए मेल भेज की थी पोर्टल खोलने की मांग
Haryana College Admission Last date: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अब दो दिन और शेष हैं। फिलहाल ओपन काउंसलिंग के जरिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पोर्टल 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वह ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं जिन्होंने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन भी नहीं किया है वह साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। पहले ओपन काउंसलिंग की आखिरी तारीख 30 जुलाई थी, जिसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया था। कॉलेजों ने मेल भेजकर पोर्टल खोलने की मांग की थी, जिसके बाद दोबारा से पोर्टल 5 अगस्त को खुला था। यहां ये भी बता दें कि ओपन काउंसलिंग चल रही है इसलिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में दर्शाई गई शेष सीटें घटेंगी।
मौके पर ही हो रही दस्तावेजों की जांच
ओपन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थी को कॉलेज में उपस्थित होना है। इसके बाद दाखिला कमेटी द्वारा बच्चों के फार्म लेकर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। दाखिले सुनिश्चित करने से पहले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच भी वेरीफिकेशन कमेटी मौके पर ही कर रही है।
100 रुपये रोजाना लेट फीस
यूजी की दाखिला प्रक्रिया रोजाना 100 रुपये लेट फीस के साथ की जा रही है। गैर सरकारी में ऑफलाइन मोड में फीस ली जा रही है।
24 तक होगी पीजी की ओपन काउंसलिंग
वहीं पीजी में दाखिला लेने के लिए भी महाविद्यालयों में ओपन काउंसलिंग चल रही है। यह दाखिला प्रक्रिया 24 अगस्त तक जारी रहेगी। 16 अगस्त तक 100 रूपये लेट फीस और इसके बाद 24 अगस्त तक रोजाना 100 रूपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। नए रजिस्ट्रेशन के लिए भी पोर्टल खुला है।
सैनी कॉलेज में खाली सीट का ब्योरा
बीए में 40, बीकॉम में 35, बीएससी फिजिकल साइंस में 180, बीएससी लाइफ साइंस में 40 सीटें शेष हैं।
आईसी कॉलेज में खाली सीट
बीए में 37, बीए मेजर इन इकोनोमिक्स में 49, बीए मेजर इन इंग्लिश में 19, बीए मेजर इन हिंदी में 1, बीए मेजर इन साइकॉलोजी में 6, बीबीए में 2, बीकॉम में 165, बीसीए में 2, बीएससी लाइफ साइंस में 11, बीएससी फिजिकल साइंस में 133, मेजर इन मैथमेटिक में 11, मेजर फिजिक्स में 15 सीटें है।
वैश्य कॉलेज में शेष सीट
बीए में 17, बीकॉम में 67, बीसीए में 22, बीएससी लाइफ साइंस में 53 और बीएससी फिजिकल साइंस में 54 सीटें है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks