स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Siwani Mandi News : सुरेंद्र हत्या मामले में पिता-पुत्र, पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने हत्याकांड मामले में किया खुलासा

Siwani Mandi News: Father and son in Surender murder case in barwa, accused revealed in police interrogation about the murder case. 


हरियाणा न्यूज सिवानी मंडी : भिवानी जिले के सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव बड़वा के सुरेंद्र की हत्या के मामले में थाना सिवानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गांव बड़वा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों ने सुरेंद्र हत्याकांड में खुलासा भी किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से भिवानी जेल में भेज दिया गया।





 राजेश निवासी बड़वा ने थाना सिवानी पुलिस को दी शिकायत बतलाया कि 9 अगस्त को अपने भाई सुरेंद्र के साथ खेतों में काम करके घर जा रहे थे जो रास्ते में बैंक के सामने पहुंचने पर गांव के ही प्रमोद व उसका पिता प्रेमनाथ मोटरसाइकिल पर हिसार की तरफ जा रहे थे जो सुरेंद्र ने प्रमोद को आवाज लगाकर राम-राम करी थी। इस पर प्रमोद ने अपनी मोटरसाइकिल रोक कर उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट में प्रमोद के पिता प्रेमनाथ ने भी उसके भाई को पीटा था। जो रात के समय तबीयत खराब होने पर परिवारजन सुरेंद्र को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल सिवानी लेकर गए थे जिसके बाद पीड़ित का इलाज अग्रोहा मेडिकल हिसार में चल रहा था जो इलाज के दौरान 10 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।







 इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना सिवानी में दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने सुरेंद्र हत्या मामले में पिता पुत्र को गांव बड़वा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान प्रेमनाथ वासी बड़वा व प्रमोद पुत्र प्रेमनाथ निवासी बड़वा जिला भिवानी के रूप में हुई है। आरोपी प्रमोद ने पूछताछ करने पर बतलाया कि मृतक के साथ पुरानी कहासुनी थी जो इसी रंजिश के चलते सुरेंद्र पर हमला किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने का आदेश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |