Dera chief राम रहीम आए जेल से बाहर, बाबा के काफिले में नशा तस्करों की गाड़ी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, क्या है बाबा राम रहीम और नशा तस्करों का कनेक्शन
Baba Ram Rahim gets parole, Dera chief Gurmeet Ram Rahim comes out of jail before his birthday
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा प्रमुख जेल से बाहर
हरियाणा न्यूज रोहतक : हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda Sirsa) के प्रमुख डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ( Baba Gurmeet Ram Rahim ) मंगलवार के शुभ है रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आ गए हैं। मंगलवार की सुबह जैसे ही डेरा प्रमुख 6 बजे जेल से बाहर निकाल कर अपने काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उनके काफिले में नशा तस्करों की गाड़ी घुस गई। पुलिस ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए नशा तस्कर को सैकड़ो अफीम डोडा पोस्त सहित एक नशा तस्कर को काबू कर लिया जबकि दूसरा उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां मैसेज स्कूलों के बीच पुराना नाता रहा है। डेरा प्रमुख अपने सत्संग में बार-बार लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी इन्हीं पावन प्रेरणा पर चलते हुए करोड़ों लोग नशे का त्याग कर चुके हैं। उनकी यही बात नशा तस्करों को खटक रही है और नशा तस्कर उन्हें हर मामले में फंसाने व बदनाम करने की नाकाम साजिश करते रहते हैं। पिछले सालों अंबाला कोर्ट से जाते समय उनके ऊपर स्टेपनी बम से भी हमला किया गया था।
हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख के बार-बार जेल से आने के खिलाफ डाली गई याचिका को 10 अगस्त को ही खारिज कर दिया था। 15 अगस्त को डेरा प्रमुख का जन्मदिन है और इस दिन को डेरा श्रद्धालु एमएसजी अवतार दिवस के रूप में मनाते हैं। जैसे ही डेरा प्रेमियों को उनके मुर्शिद के बाहर आने की सूचना मिली तो खुशियों का आलम छा गया, सतगुरु प्यारा आ गया। केक भजनों पर डेरा श्रद्धालु झूम उठे।
नशीले पदार्थ के अवैध धंधे में लिप्त
पुलिस ने गाड़ी सवार युवक से 289 किलो 84 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि युवक नशीले पदार्थ सप्लाई करने का अवैध धंधा करते हैं जो गाड़ी में नशीला पदार्थ लिए हुए है। पुलिस ने झज्जर दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ी को रोका गया। गाड़ी से एक युवक मौके से फरार हो गया। काबू किए गए युवक की पहचान सौरभ निवासी गांव दिल्लुवाला जिला जींद के रुप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 15 कट्टे बरामद हुए। सभी कट्टों से अलग-अलग वजन की अफीम डोडा 289 किलो 84 ग्राम व अन्य निजी कागजाद बरामद हुए। युवकों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज किया गया है।
गहनता से की जा रही जांच
पुलिस को चेकिंग के दौरान शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली गई। इसमें नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। सूचना पाकर वे भी मौके पर पहुंचे। गाड़ी से मिले कट्टों में डोडा बरामद हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान से लेकर आए हैं। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह के बार-बार जेल से बाहर आने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की हुई थी की बाबा के बार-बार जेल आने पर रोक लगाई जाए क्योंकि सरकार अपने फायदे के लिए बाबा को समय-समय पर दिल से बाहर निकल रही है। 10 अगस्त को याचिका पर सुनाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया था कि डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को फरलो या पैरोल देने से पहले सोच समझकर निर्णय और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि प्रदेश सरकार इस तरह के निर्णय लेने में सक्षम है।
हाई कोर्ट द्वारा याचिका खारिज करने के बाद सरकार ने डेरा प्रमुख संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को शर्तों के साथ फरलो दी है कि 21 दिन के दौरान डेरा प्रमुख सरस दर में नहीं आएंगे और वह यूपी के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहेंगे। सरकार द्वारा उनकी फरलो की अर्जी मंजूर होने के बाद मंगलवार की सुबह डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकले और काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी डेरा प्रमुख जब भी जेल से बाहर आए हैं तो वह यूपी के बरनावा आश्रम में ही रहे हैं।
15 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जन्मदिन
आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का जन्म 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के गंगानगर जिले के गांव गुरुसर मोडिया में हुआ था और मात्र 23 साल की उम्र में ही डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने गुरमीत राम रहीम को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए उनको डेरा सच्चा सौदा की गद्दी पर बैठा दिया था। उसके बाद से डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हर वर्ष 15 अगस्त को डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। अपने पूज्य संत के जन्मदिन की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों जवारा हरियाणा पंजाब राजस्थान सहित देश व विदेशों में पौधारोपण अभियान भी चलाया जाता है इसके अलावा दीन दुखियों की मदद के लिए भी डेरा प्रेमी कार्य करते हैं।
आपको बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आरोप था कि हरियाणा सरकार चुनाव के समय फायदा लेने के लिए डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह को बार-बार जेल से बाहर निकल रही है। उनके बार-बार जेल से बाहर आने पर रोक लगाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हाई कोर्ट के शरण में पहुंची थी। लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और बाबा की बार-बार फरलो व पैरोल पर बाहर आने पर सवाल खड़े करने वाले लोगों के मुंह हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गए। लोगों का तहत है कि भाजपा सरकार चुनाव सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं के वोट लेने के लिए राजनीति के तहत डेरा प्रमुख को जेल से बाहर निकल रही है। जबकि इसका फायदा अन्य कैदियों को नहीं मिल रहा।
ज्ञात रहे कि गाना पंजाबी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सहित देश के कोने-कोने में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की काफी तादात है। लोकसभा में विधानसभा चुनाव में काफी सीटों पर उम्मीदवारों की हार जीत का फैसला करने में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की बड़ी भूमिका रहती है। सन 2014 के विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा प्रदेश में पहली बार भाजपा पार्टी डेरे का समर्थन मिलने की वजह से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 25 अगस्त 2017 को साध्वियों के साथ यौन शौषण करने व हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
कब कब डेरा प्रमुख आए जेल से बाहर
पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल मिली। तब राम रहीम बीमार मां से मिलने आया।
दूसरी बार 21 मई 2021 को एक दिन की पैरोल मिली। राम रहीम दोबारा बीमार मां से मिलने आया।
तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल ।
चौथी बार जून 2022 में एक महीने की पैरोल ।
पांचवीं बार अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल ।
छठी बार 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल ।
7वीं बार 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल ।
8वीं बार नवंबर 2023 में 29 दिन की फरलो।
9वीं बार 19 जनवरी 2024 को 60 दिन की पैरोल ।
10वीं बार 12 अगस्त को 21 दिन की फरलो।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks