स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उकलाना में दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा से पहले बवाल, हरियाणा मांगे हिसाब को लेकर लगाए गए पोस्टर फाड़े, पूर्व विधायक पहुंचे पुलिस स्टेशन

 Ruckus before Deepender Hooda padayatra in Uklana, posters put up regarding Haryana demands accountability torn, former MLA reached police station - uklana Hisar news 


हरियाणा न्यूज हिसार : रोहतक लोकसभा से सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पूरे हरियाणा में हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा निकाल रहे हैं। हिसार जिले के उकलाना विधानसभा में उनके पदयात्रा से पहले बवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि जिन रास्तों से दीपेंद्र हुड्डा पर पदयात्रा निकालने वाले थे उन रास्तों पर कांग्रेसी नेताओं ने उनके स्वागत में जगह-जगह होल्डिंग्स व पोस्टर लगाए हुए थे लेकिन किन्हीं शरारती तत्वों ने रात को कांग्रेस नेताओं के होल्डिंग्स व पोस्टरों को फाड़ दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं में खलबली मची हुई है और पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश सेलवाल उकलाना पुलिस थाने पहुंच गए हैं।‌








आपको बता दें कि कांग्रेसी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में निकाल रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा यूक्रेन पहुंचने वाली थी और उनके स्वागत में हुड्डा समर्थित कांग्रेसी नेताओं ने उकलाना और उसके आसपास के एरिया में फोल्डिंग सुबह बैनर लगाए हुए थे ताकि वह अपने-अपने टिकट के दावेदार आ रही दीपेंद्र हुड्डा के सामने मजबूती से रख सके। सोमवार के शाम को उनके कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर और आसपास के एरिया में फोल्डिंग्स और बैनर लगाए थे परंतु जब सुबह उठकर देखा तो कांग्रेसी नेताओं के होल्डिंग्स और बैनर फाड़े हुए जमीन पर पड़े हुए नजर आए। इसको लेकर कांग्रेसी नेता आपस में ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।







उकलाना पुलिस थाने पहुंचे पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उकलाना विधानसभा सीट से टिकट के सबसे मजबूत दावेदार नरेश सेलवाल ने लिखित में शिकायत देते हुए कहा थी भाजपा सरकार के कुशासन के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब किताब मांगने के लिए कांग्रेस नेता एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा उकलाना में पदयात्रा निकलने वाले हैं और इसी को लेकर उन्होंने पदयात्रा वाले मार्गों पर फोल्डिंग्स और बैनर लगाए हुए थे लेकिन भाजपा नेताओं ने साजिश कहता है उनके होल्डिंग्स और बैनरों को फाड़ दिया। फोल्डिंग्स और बैनर फाड़ने के पीछे कांग्रेसी नेताओं का भी हाथ हो सकता है ऐसे में पुलिस उनके होल्डिंग्स और बैनर फाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर ठोस कार्रवाई करें।






जब इस बारे में कांग्रेस नेता नरेश अग्रवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान कुछ शरारती लोग उकलाना का माहौल खराब करना चाहते हैं टपकी कांग्रेस पार्टी को बदनाम किया जा सके। जब इसके बारे में पूछा गया कि इस साल इसके पीछे किसका हाथ है तो उन्होंने कहा कि फोल्डिंग्स और बैनर फाड़ने के पीछे कोई भी शरारती तत्व हो सकता है इसके लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। शरारती तत्व चाहते हैं कि उकलाना का माहौल खराब हो जाए। 





आपको बता दे कि पहले उकलाना को इनेलो का गढ़ माना जाता था लेकिन दुष्यंत चौटाला द्वारा जननायक जनता पार्टी का गठन करने के बाद पहली उकलाना विधानसभा सीट से जजपा उम्मीदवार अनूप धक विधानसभा चुनाव जीतकर चंडीगढ़ पहुंचे थे और गठबंधन के सरकार में उन्हें राज्य मंत्री का पद मिला था। परंतु हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में उकलाना विधानसभा सीट से भारी मतों से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी ने जीत हासिल की थी। वही यूक्रेन विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर गांवों में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता नरेश सेलवाल का काफी जनाधार बताया जा रहा है। ऐसे में उनके विरोधी नेता उन्हें नीचा दिखाने के लिए भी ऐसी हरकत कर सकते हैं या करवा सकते हैं। 







स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता भी अलग-अलग गुटों में बंटे हुए हैं। उकलाना में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद एवं कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा का भी ग्रह क्षेत्र माना जाता है और हुड्डा ग्रुप व कुमारी सैलजा गुट के लोग अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री का दावेदार बता रहे हैं और भाजपा पार्टी कांग्रेस पार्टी की इसी कोर्ट का फायदा हर चुनाव में उठाने में कामयाब हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट में भी एक  एक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कई कई नेता टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक के होल्डिंग्स और पोस्टर फाड़ने के पीछे कोई भी हो सकता है और यह पुलिस जांच का विषय बना हुआ है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |