स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मदीना गांव में पत्नी का हत्यारा पति पहुंचा सलाखों के पीछे, फरसे से किया था पत्नी पर वार

 Wife murderer husband lands behind bars in Madina village, had attacked with an axe - Meham News          


पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपित। (फाइल फोटो


Haryana News, Rohtak: रोहतक जिले के गांव में मदीना में पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है। जिसने केवल मोबाइल का हाट स्पाट आन ना करने का बहाना बनाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित ने फरसे से वार कर अपनी पत्नी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फरसा अपने घर पर ही छुपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।






 बता दें कि, मंगलवार को गांव मदीना निवासी करीब 26 वर्षीय रेखा का शव उनके घर में पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। इस वारदात के समय घर पर सिर्फ यही दोनों थे। इसी दौरान अजय ने पत्नी रेखा को फोन का हाट स्पाट आन करने को कहा, ताकि वह फोन में इंटरनेट चला सके। लेकिन रेखा पशु बांधने वाले स्थान पर सफाई करने में लगी हुई थी। इसलिए महिला ने हाटस्याट आन नहीं किया। जिस कारण अजय ने तेजधार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। जिसका शव पशु बांधने वाले स्थान पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।







आरोपित अजय य बाहर खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हत्या के बाद फरसा घर पर ही छुपा दिया। जिसके वाद पुलिस ने आरोपित की बताई हुई जगह पर जांच की तो घर में लकड़ियों के पीछे फरसा छुपाया हुआ मिला। आरोपित ने फरसे पर लगे खून को साफ करने का प्रयास भी किया। फरसे के ऊपर वाले हिस्से से तो खून साफ कर दिया, लेकिन उसके डंडे पर खून के धब्बे मिले है।

- जय भगवान्, जांच अधिकारी, बहु-अकबरपुर थाना।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |