स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

होटल में शराब पीना व्यक्ति को पड़ा भारी, खाते से निकले 6.50 लाख

 Drinking alcohol in hotel proved costly for person, Rs 6.50 lakh withdrawn from his account - Gohana News Today         


Haryana News, Gohana : गोहाना के एक होटल में एक व्यक्ति को शराब पीना उसे समय महंगा पड़ गया जब वह होटल में अपना मोबाइल फोन बुलाया और फोटो में पड़े उसके मोबाइल फोन के माध्यम से उसके बैंक खाते से 6: 50 लाख रुपए गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







गांव माहरा निवासी मामन ने बताया कि वह 23 जुलाई को शहर के अजय होटल में शराब पीने के लिए आया था। वापसी में जब वह होटल से चलने लगा, उसका मोबाइल फोन वहीं रह गया। उसका कहना है कि उसे बाद में पता चला कि सरगथल गांव के होटल मालिक अजमेर पुत्र तेजराम ने उसका मोबाइल फोन अपने ही गांव के रवींद्र पुत्र जयभगवान को दिया था। मामन सिंह का कहना है कि 4-5 दिन बाद उसे अपना मोबाइल फोन किसी जूस वाले ने दिया। मोबाइल फोन मिलने पर जब उसने उसकी जांच की, उसका पूरा डाटा साफ किया हुआ था। मोबाइल फोन में तब कोई ई-मेल आई.डी. या डाटा नहीं था।






पीड़ित ग्रामीण के अनुसार 30 जुलाई को उसके मोबाइल फोन में पैसे कटने के मैसेज आए। उसके बैंक खाते में 18.32 लाख रुपए थे। इनमें से 6.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। उसका आरोप है कि यह राशि उक्त रवींद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके खाते से निकाली है। मामन सिंह के बयान पर पुलिस ने नामजद आरोपी रवींद्र सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |