Bahadurgarh News Today : कट्टे में बांधकर माइनर में फेंका शव, हत्या का केस दर्ज
Bahadurgarh News Today: Body tied in sack and thrown in minor, murder case registered in bahadurgarh - Jhajjar News Today
Haryana News, बहादुरगढ़ : बादली से गुजर रही एन. सी. आर. माइनर में एक युवक का शव मिला। हत्या के बाद कट्टे में बांधकर शव माइनर में फेंका गया था। मृतक कौन है, किसने, किस तरह से और किन कारणों के चलते उसे मौत के घाट उतारा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बादली थाना पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बादली निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में जा रहा था। जब एक ईंट भट्ठे के नजदीक पहुंचा तो उसे माइनर में कुछ दिखाई दिया। इस पर उसे शंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कट्टे को बाहर निकाला तो उसमें युवक का शव पाया गया। शव गली सड़ी अवस्था में है और कई दिन पुराना प्रतीत होता है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शव कट्टे में डालकर बांधा गया था। हत्या के बाद किसी ने साक्ष्य मिटाने की मंशा से ऐसा किया होगा।
बहरहाल, हत्या/मौत कैसे हुई, कहां हुई, किसने की आदि सवाल बने हुए है। पोस्टमार्टम से ये पता चल सकेगा, कि कैसे युवक की जान गई। चूंकि शव डीकंपोज है तो उसकी पहचान करना भी पुलिस के लिए चुनौती भरा काम रहेगा। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। उधर, बादली थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि माइनर में एक शव मिला है। फिलहाल हालातों को देखते हुए हत्या का केस दर्ज किया है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks