स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डॉक्टर अजय चौधरी ने बीजेपी को बताया झूठ की फैक्ट्री, बोले लोगों को बांटकर हरियाणा को धकेला पीछे

 Dr Ajay Chaudhary said: BJP is factory of lies, it pushed Haryana back by dividing people - Narnaund News, Hansi News Today       

भाजपा ने लोगों को बांटकर प्रदेश को पीछे धकेला - डॉक्टर अजय चौधरी


हरियाणा न्यूज नारनौंद : बीजेपी एक झूठ की फैक्ट्री है इसने हमेशा से ही आम आदमी, मजदूर एव किसान के साथ धोखा किया है।  पड़ोसी  राज्य राजस्थान में चुनाव से पहले वायदा किया था कि बिजली माफ कर देंगे, इसके विपरीत कल 1 अगस्त से वहां के मासिक खर्च बढ़ा दिए गए हैं 50 यूनिट की 100 के स्थान पर 150 रुपये कर दिए गए हैं । ऐसा ही धोखा हरियाणा में भी करने की तैयारी चल रही है। उक्त शब्द वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ अजय चौधरी ने गांव पेटवाड़ सुलचानी , राजथल, नारनौंद, मिलकपुर, कागसर आदि गांवों का दौरा 11 अगस्त को होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली के लिए न्योता देते हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए। 






 डॉ अजय चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि  बीजेपी ने जैसे राजस्थान के साथ धोखा हुआ है वैसा हम अपने हरियाणा के भाई बहनों के साथ नहीं होने देंगे। लोकसभा चुनाव में तो हरियाणा की जनता ने कमल को मुरझाया है लेकिन विधानसभा चुनाव में कमल को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने 11 अगस्त की रैली में एकता शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उसके पश्चात ग्राम वासियों ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि नारनौंद की रैली ऐतिहासिक होगी। 







अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता डॉ अजय चौधरी ने गांव माढ़ा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को बांट कर प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है। इस जनसभा में सांसद कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जनसभा को लेकर लोगों में जोश है। नारनौंद हल्का विकास के मामले में पिछड़ चुका हैं। पिछले 5 सालों में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। वही प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। 








उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। आए दिन लूटपाट और फिरौती मांगने की घटनाएं घट रही है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गरीब मजदूर के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियां बनाकर उनका फायदा पहुंचाने का काम किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |