Meham News : ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से युवक की मौत
Meham News: young man died after coming under tractor
मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा न्यूज महम : महम क्षेत्र के गांव खरक जाटान में जमीन पर सोये मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मजदूर के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
यूपीपुलिस को दी शिकायत में रतिभान पुत्र रामकुवार गांव करैथी-उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मेरा भाई मुनेश गांव खरक जाटान में सीमेंट ब्लाक बनाने वाली फैक्टरी में कार्यरत था। वह रात्रि में जमीन पर सोया हुआ था। अतुल ने कार्यवश ट्रैक्टर स्टार्ट करके लापरवाही बरती और ट्रैक्टर मुनेश को कुचलते हुए निकल गया।
वह आनन फानन में मुनेश को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मुनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks