मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत, गांव की महिला के खिलाफ मामला दर्ज, दो दिन बाद खेतों में पड़ा मिला शव
Laborer died under unknown circumstances, case registered against village woman, body found lying in the fields two days later - Bhiwani News Today
हरियाणा न्यूज भिवानी : भिवानी जिले के बापोड़ा गांव में एक मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मजदूर का शौक दो दिन बाद खेतों में पड़ा हुआ मिला जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक महिला के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी सुमेश सभ्रवाल ने बताया कि उसका चाचा 49 वर्षीय संजीव कुमार मजदूरी करता था। पड़ोस की एक महिला की मंगलवार को उसके चाचा संजीव के पास काल आई और जान से मरवाने की धमकी दी। धमकी से डर उसका चाचा संजीव घर से चला गया। तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे स्वजन खेत में पहुंचे तो उन्हें संजीव का शव मिला। स्वजन ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर फारेंसिक एक्सपर्ट व डाग स्क्वार्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए। सुमेश सभ्रवाल ने बताया कि मृतक संजीव दो बच्चों का पिता था। सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई राधेश्याम ने बताया कि मृतक के भतीजे सुमेश सभ्रवाल के बयान पर गांव बापोड़ा निवासी कुसुम के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks