स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भिवानी में हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

 Accident in Bhiwani: young man died after being hit by unknown vehicle


हरियाणा न्यूज भिवानी: भिवानी में अज्ञात वाहन ने एक दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बामला गांव के युवक की मौत हो गई। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया 







खरक कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला द्वितीय निवासी रणबीर ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। 31 वर्षीय छोटा भाई संदीप अविवाहित था। दिव्यांग होने के कारण वह साथ ही रहता था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाकर बाहर घूमने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने गांव में उसकी काफी तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। 







वीरवार सुबह सूचना मिली कि नौरंगाबाद के बस स्टैंड के नजदीक उसके भाई संदीप की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर वो मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। खरक कलां चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |