नहरी पानी को लेकर विवाद : बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता पर किया लाठी-डंडों से हमला
Dispute over canal water: Son attacked father with sticks - Bhiwani News Today
हरियाणा न्यूज भिवानीः भिवानी जिले के गांव तालु में नहरी पानी के विवाद को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बेटे सहित तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मुंढाल कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत गांव तालु निवासी नफेसिंह ने बताया कि 27 जुलाई को उसका बेटा जगबीर खेत में नहर का पानी लगाने के लिए गया था। उसके बड़े बेटे शमशेर ने अपना खेत गांव के ही कुलदीप पुत्र महेंद्र को हिस्से में दिया हुआ है। फिर कुलदीप पानी अपने खेत की तरफ काटने के आया तो जगबीर ने उसे कहा कि आधे घंटे बाद कर लेना। कुलदीप ने मामले की जानकारी शमशेर को फोन पर दे दी।
शिकायतकर्ता नफेसिंह ने बताया कि वह अपने पोते सौरभ के साथ बाइक पर शमशेर को पानी की कहने के लिए जा रहा था। जब वह शमशेर के मकान के सामने पहुंचा तो शमशेर, सोमबीर, संजीत ने उन पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks