स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News : जेवरात, आईफोन व मोटरसाइकिल चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

  Hisar News: Three arrested in separate cases of jewelry, iPhone and motorcycle theft case in Hisar         


 हरियाणा न्यूज हिसार : थाना आजाद नगर पुलिस ने करण कुंज आजाद नगर से सोने चांदी के आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी गीता कॉलोनी निवासी बलवंत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आजाद नगर पुलिस ने केमरी रोड स्थित मकान से आई फोन और आर्यन स्कूल के पास से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों भूमिया कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ शालू और शास्त्री नगर निवासी संदीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया है। 






   मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने बताया कि आजाद नगर पुलिस थाना में करण कुंज आजाद नगर निवासी संतलाल ने 31 जुलाई की जल्द सुबह उसके घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 31 जुलाई को जब वे 5 बज उठे तो उन्हें घर की अलमारी का ताला खुला मिला और अलमारी से सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। किसी व्यक्ति ने घर का ताला तोड़ सोने चांदी के आभूषण चोरी किए है।





   पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना आजाद नगर में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी बलवंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा संपूर्ण आभूषण बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।







आई फोन और मोटरसाइकल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आई फोन और मोटरसाइकिल बरामद

    मामले में जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि थाना आजाद नगर में कैमेरी रोड निवासी प्रिंस ने उसके कमरे से आई फोन और जूते चोरी होने ने बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 31 जुलाई 2024 की रात में किसी अज्ञात ने उसके कमरे से आई फोन और puma कंपनी के जूते चुरा लिए। जिस पर थाना आजाद नगर में सुसंगत धाराओं में दर्ज मुकदमे में उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।








     जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे के आदि है। आरोपियों ने 30/31 की रात में कैमेरी रोड स्थित मकान से आई फोन और जूते चुराए और बाद में आर्यन स्कूल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुदा आई फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


latest News ;- 
 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

पानीपत में कांवड़िए का बाथरूम में मिला शव, राहत शिविर में मचा हड़कंप, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था जींद ,

जींद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, चार बेटियों की थी मां, पति, ननंद सहित तीन पर मामला दर्ज

हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,

Hansi News: नागरिक अस्पताल में भिड़े तीन गुट, पंचायत के दौरान हुआ था झगड़ा

हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला

किसानों ने भाजपा सरकार का जलाया पुतला, किसान नेता बोले ब्रिटिश सरकार को भाजपा सरकार ने जुलम करने में छोड़ा पीछे, 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने की दी चेतावनी,

हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |