हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला
Then DSP of Hisar was accused of taking bribe, village sarpanch and former sarpanch had attacked him - Hisar News Today
पीड़ित वोला- गांव के सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच सहित अन्य ने किया था जानलेवा हमला, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
हरियाणा न्यूज हिसारः हिसार जिले के गांव जुगलान निवासी संदीप कुमार ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच व अन्य के द्वारा किए गए जानलेवा हमले में पुलिस कार्रवाई को लेकर तत्कालीन डीएसपी पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएम कार्यालय में दी है। इस हमले में उसके परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए थे।
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर काटे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी के पास जांच थी। उन्होंने कहा कि तेरा काम ऐसे नहीं बनेगा। तू अपने गांव के युवक से बात कर लेना। वह बता देगा कि क्या करना होगा। गांव के युवक से मिला तो बोला कि 2 लाख रुपये लगेंगे। उसने कहा कि इतने पैसे नहीं है। डेढ़ लाख और फिर एक लाख में डील हुई थी।
आरोप है कि गांव के युवक व डीएसपी ने एक लाख रुपये हड़प लिए मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि वो इस संबंध में एसपी से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन अभी तक आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
latest News ;-
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
Hansi News: नागरिक अस्पताल में भिड़े तीन गुट, पंचायत के दौरान हुआ था झगड़ा,
हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार,
सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks