Hisar News: कांवड़ियों के शिविर का शैड टूटा, करंट लगने से महिंद्रा शोरूम के कर्मचारी की मौत
Hisar News: The shed of the Kanwariyas camp collapsed, Mahindra showroom employee died due to electric shock
दोस्तों संग शिविर में कांवड़ियों की सेवा करने गया था जितेंद्र
हरियाणा न्यूज हिसार : दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के पास रात को करीब 11.45 बजे कांवड़ियों के शिविर का शैड गिरने से बिजली का करंट लगने पर महिंद्रा शोरूम हिसार के कर्मचारी की मौत हो गई। ये हादसा बारिश में बिजली का तार टूटकर करंट से हुआ है। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता कर्मचंद के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
शिवनगर की गली नंबर चार निवासी कर्मचंद ने बताया कि उनका बड़ा बड़ा बेटा जितेंद्र सिरसा हाई-वे पर महिंद्रा शोरूम में एडवाईजर का काम करता था। जितेन्द्र का एक बेटा और एक बेटी है। पिछले साल भी बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के पास शिविर लगाया था। उसने इस बार भी दोस्तों के साथ मिलकर कांवड़ियों की सेवा करने के लिए शिविर लगाया हुआ था। मंदिर से शिविर के लिए लाइट की व्यवस्था की हुई थी।
रात करीब 11.30 बजे बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उसने कहा था कि 10-12 कांवड़िये शिविर में ठहरे हुए हैं, उनकी सेवा कर रहे हैं। मैं थोड़ी देर बाद घर आ जाऊंगा। उसके बाद 12.30 बजे जिंदल अस्पताल से एक युवक ने फोन कर बताया कि जितेंद्र को बिजली का करंट लगने के चलते अस्पताल में लेकर आए हैं। हम अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दोस्तों ने बताया कि रात को करीब 11.30 बजे आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। बरसात होने के चलते जितेंद्र अपने साथियों के साथ कांवड़ियों को मंदिर परिसर के अंदर शिफ्ट करने लगा। गद्दे मंदिर परिसर के अंदर लगाए। उसके बाद अचानक बिजली का तार टूटकर शिविर में लगे लोहे के पोल से टकरा गया। फिर आंधी में शैड जितेंद्र के ऊपर गिर गया और बिजली का करंट लगने से वह झुलस गया। हम झुलसी हालत में उसे उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
latest News ;-
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
Hansi News: नागरिक अस्पताल में भिड़े तीन गुट, पंचायत के दौरान हुआ था झगड़ा,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार,
सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks