Hansi News: Three groups clashed in the civil hospital hansi, fight took place during the panchayat
हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी के सरकारी अस्पताल में वीरवार देर रात इलाज कराने आए तीन पक्ष के लोगों ने आपस में नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस की चार गाड़ियां पहुंची और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल अस्पताल चिकित्सकों ने पुलिस को अस्पताल में पुलिस सिक्योरिटी सहित कई मांगों को लेकर शिकायत दी है।
नई सब्जी मंडी के समीप लोगों ने डेरा लगाया हुआ है, वीरवार देर शाम उनकी पंचायत हो रही थी। यह सभी डेरावासी पानीपत के है। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में जैसे-तैसे वह इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे। इलाज के दौरान दो पक्ष ओर अस्पताल में पहुंच गए, जहां पर आपसी बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि जिसके चलते अस्पताल में ही तीन पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। तीनों पक्षों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से आपसी में हमला कर दिया।
हमला देख अस्पताल के चिकित्सक व अन्य स्टाफ बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी पुलिस बल अस्पताल में आता देख सभी लोग दाएं-बाएं भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने करीब 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं हमले में करीब 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से तीन घायलों को हिसार रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों ने अस्पताल में पुलिस सिक्योरिटी, सरकारी काम में बाधा सहित कई मांगों को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
पिछले साल भी चिकित्सक के साथ युवकों ने हंगामा किया था
बता दें कि बीते वर्ष सरकारी अस्पताल में देर रात 4-5 युवक इमरजेंसी में घुस आए। जब चिकित्सक ने उनसे कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगे। उस दौरान युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने और साथियों के साथ दोबारा आए। उनमें से कुछ व्यक्ति कमरा नंबर 2 में आए और एक व्यक्ति
टेबल पर बैठ गए। वह सभी उनके साथ गाली गलौज करने लगे और उन्हें देख लेने की धमकी दी। काफी देर बहस करने के बाद वह लोग वहां से भाग गए। इस दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उस दौरान भी चिकित्सकों ने अस्पताल में पुलिस चौकी की पुलिस से मांग की थी।
latest News ;-
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
पानीपत में कांवड़िए का बाथरूम में मिला शव, राहत शिविर में मचा हड़कंप, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था जींद ,
जींद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, चार बेटियों की थी मां, पति, ननंद सहित तीन पर मामला दर्ज,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
किसानों ने भाजपा सरकार का जलाया पुतला, किसान नेता बोले ब्रिटिश सरकार को भाजपा सरकार ने जुलम करने में छोड़ा पीछे, 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने की दी चेतावनी,
हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार,
सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks