किसानों ने भाजपा सरकार का जलाया पुतला, किसान नेता बोले ब्रिटिश सरकार को भाजपा सरकार ने जुलम करने में छोड़ा पीछे
Farmers burnt the effigy of BJP government, farmer leader said that BJP government has left the British government behind in oppression - kisan protest in Hisar
हरियाणा न्यूज हिसार : आजादी के दीवानों पर गोलियां चलाने वाले जनरल डायर को ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित किया था और किसानों पर गोली चलाने वालों को हरियाणा की भाजपा सरकार सम्मानित करने किसी फॉरेस्ट करने वाली पहली सरकार है। यह बातें किसानों ने हिसार में किसानों पर गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की सिफारिश के विरोध में प्रदर्शन कर हरियाणा की भाजपा सरकार का पुतला जलाते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसा पहला अवसर है जब किसान गरीब मजदूर पर गोलियां दागने वालों पर कोई कार्यवाही करने के बजाय सरकार ही उन्होंने सम्मानित करने में लगी हुई है।
किसानों ने कहा कि कि भाजपा सरकार ने तो ब्रिटिश सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने तो दूसरे देश के लोगों पर गोलियां दागी थी और वह भारत पर लंबे समय तक राज करना चाहते थे। परंतु आजादी के बाद हमारे ही देश की भाजपा सरकार ने किसान गरीब व आम जनता पर गोलियां चलाने का काम किया है और गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश की है। जिसका किसान मजदूर संगठन कड़ा विरोध जताते हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत सभी राज्यों में हरियाणा की भाजपा सरकार के पुतले जलाए गए। हिसार में भी भारतीय किसान नौजवान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के द्वारा हरियाणा की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया कुछ दिन पहले हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाने वाले पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी जिसके विरोध में हरियाणा की भाजपा सरकार के पुतले जलाए गए।
किसान नेताओं ने बताया कि आजादी के आंदोलन के समय जनरल डायर ने भारतीयों पर गोलियां चलवाई थी और बाद में जनरल डायर को उस समय की ब्रिटिश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था, उसी तरह अब 13, 14 एवम 21 फरवरी को किसानों पर गोलियां चलवाने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित करने की सिफारिश की गई है, किसान नेताओं ने कहा कि यदि ऐसे अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है तो वो हमारे लोकतंत्र के लिए काला दिवस होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, सम्भल समेत कई जिलों में किसान नेताओं को घर में ही नजरबन्द किया गया और उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। किसान नेताओं के अनुसार 15 अगस्त को देशभर में जिला एवम तहसील स्तर पर किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे, 31 अगस्त को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शम्भू एवम खनौरी बॉर्डरों पर बड़ी किसान महापंचायत आयोजित की जायेंगीं। किसान आंदोलन की मजबूती के लिए 27 अगस्त को तमिलनाडु के त्रिची एवम 29 अगस्त को कर्नाटक के हुबली में जनसभाएं, 1 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के संभल, 15 सितम्बर को जींद के उचाना की नई अनाज मंडी एवम 22 सितम्बर Zero कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में राष्ट्रीय स्तर की किसान महापंचायतें आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर हर्षदीप सिंह गिल, दशरथ मलिक, शमशेर नंबरदार, कैलाश मलिक, राजू खरड़, राजेश किरमारा, सोमबीर पिलानिया, करतार सिंह सिवाच, बिंदर खोखा, अनिल बैंदा, देवेंदर लोरा, जयपाल सिंधू, मांगेराम भाकर, राजपाल, कृष्ण सिंह पाली, सुमन भाटोल, कृष्ण देपल, दिग्विजय बैनीवाल, भरत सिंह राजली, सतबीर झाजड़िया, सोनू सांगवान इत्यादि मौजूद रहे।
latest News ;-
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
Hansi News: नागरिक अस्पताल में भिड़े तीन गुट, पंचायत के दौरान हुआ था झगड़ा,
हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,
हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार,
सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks