स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार

Big action by Hisar Cyber ​​Police: Four arrested in cyber fraud cases - Hisar cyber fraud case 

     भाई का पोता बन रिटायर्ड कर्मचारी से 27 लाख 17 हजार 594 रुपए और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19 लाख 57 हजार को ठगी के मामलों में वांछित


 हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार साइबर थाना पुलिस ने विदेश में रह रहा भाई का पोता बन रिटायर्ड कर्मचारी से 27 लाख 17 हजार 594 रुपए की साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 






 

     साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद रफीक ने बताए कि पुलिस ने हिसार निवासी एक कर्मचारी से उसके भाई का पोता बन की गई 27 लाख 17 हजार 594 रुपए की धोखाधडी मामले में एक आरोपी दौलतपुर, मेरठ निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में  सामने आया कि कर्मचारी से ठगी गई धनराशि उपरोक्त आरोपी आकाश के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई। आरोपी ने अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार करवा उस पर बैंक अकाउंट खुलवाया और उस अकाउंट को 11 हजार रुपए में अन्य आरोपियों को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी से फर्जी और ओरिजिनल आधार कार्ड बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।






    गौरतलब है कि थाना साइबर में हिसार निवासी एक कर्मचारी से विदेश में रह रहे उसके भाई का पोता बन 27 लाख 17 हजार 594 रुपए की ठगी के बारे शिकायत प्राप्त हुई। दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी है। 31 जनवरी 2024 को उसके व्हाट्सएप पर उसके भाई के पोते के के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने शिकायतकर्ता से उसके दोस्त की दादी बहुत जायदा बीमार होने और कनाडा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने का बहाना बना अलग अलग ट्रांजेक्शन में 27 लाख 17 हजार 594 रुपए अलग अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाए। इसी बीच शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाने के लिए उसके बैंक अकाउंट में 18 लाख 45 हजार रुपए की जमा कराने की रसीद भी शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर भेजी।

 







शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के बहने से 19 लाख 57 हजार ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार 

     हिसार साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के नाम से की गई 19 लाख 57 हजार रुपए की ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि साइबर थाना में 9 मार्च 2024 को शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ दिलाने के नाम पर की गई 19 लाख 57 हजार की ठगी बारे शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर अभियोग अंकित कर साइबर ठगी की वारदात में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी ठगी की वारदात में  संलिप्त थे। आरोपियों से आगामी गहन पूछताछ जारी है। आरोपियों को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



latest News ;- 
 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

पानीपत में कांवड़िए का बाथरूम में मिला शव, राहत शिविर में मचा हड़कंप, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था जींद ,

जींद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, चार बेटियों की थी मां, पति, ननंद सहित तीन पर मामला दर्ज

हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला,

Hansi News: नागरिक अस्पताल में भिड़े तीन गुट, पंचायत के दौरान हुआ था झगड़ा

हिसार के तत्कालीन डीएसपी पर रिश्वत का लगाया आरोप, गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने किया था हमला

किसानों ने भाजपा सरकार का जलाया पुतला, किसान नेता बोले ब्रिटिश सरकार को भाजपा सरकार ने जुलम करने में छोड़ा पीछे, 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने की दी चेतावनी,

हिसार साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त चार गिरफ्तार

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |