Haryana Government New Scheme : इस जाति के लोगों को मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सरकार लाई गरीब उत्थान के लिए योजना
New scheme for SC caste, CM Naib Saini takes a big step regarding the new scheme, now no one will be unemployed in the Scheduled Caste - Haryana Government New Scheme
SC जाति के लिए नई योजना, सीएम नायब सैनी का नई योजना को लेकर बड़ा कदम, अब अनुसूचित जाति में नहीं होगा कोई बेरोजगार
हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार पहले से ही MSME को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। अब अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों की सहायता के लिए नई योजनाएं बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार उपलब्ध हो जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी डिक्की द्वारा चलाई जा रही पहलों का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय यही है कि अधिक से अधिक युवा उद्यमी बनें ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कौशल प्रशिक्षण की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
साथ ही, स्टैंडअप इंडिया और मुद्रा योजना जैसी फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नये उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार में भी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें रोजगार योग्य बनाया जा रहा है
latest News ;-
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज,
उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks