जींद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, चार बेटियों की थी मां, पति, ननंद सहित तीन पर मामला दर्ज
Married woman in Jind committed suicide by swallowing poisonous substance . - Jind News Hindi
सिवाहा गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, चार बेटियों को जन्म देने पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
हरियाणा न्यूज जींद : हरियाणा के जींद जिले के गांव सिवाहा में एक विवाहिता ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निकल लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सदर थाना जींद पुलिस ने मटका के पिता के बयान पर उसके पति ननंद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मर्द का के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को चार लड़कियां पैदा हुई तो उसके पति, ननंद व अन्य लोग अक्षर ने मारकर प्रताड़ित करते रहते थे।
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव सिवाहा निवासी 32 वर्षीय सुदेश पत्नी जोगिंद्र ने बुधवार को अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसे उल्टियां लगी तो उसे बदबू आने पर घर के अन्य सदस्यों को इसके बारे में पता चला और वह उसे उपचार के लिए जींद के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर उपचार के दौरान सुदेश की मौत हो गई। सुदेश के जहरीला पदार्थ निकलने की सूचना मिलते ही उसके मायका पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए थे और जैसे ही उसकी मौत हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना जींद पुलिस निजी अस्पताल में पहुंची और मर्द का के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बवानी खेड़ा निवासी बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी बेटी सुदेश की शादी गांव से सिवाहा निवासी जोगिंद्र के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बेटी ने एक के बाद एक चार बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद उसका पति जोगिंद्र, ननंद सुमन और उसका बेटा रिंकू अक्षर ताने मारते रहते थे और जोगिंद्र की दोबारा शादी करने की बात करते थे। इसी बात को लेकर बार-बार उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था जिससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निकालकर जान दे दी।
सदर थाना जींद पुलिस में मृतका के पिता बवानी खेड़ा निवासी बलबीर के बयान पर उसके पति जोगिंद्र, ननंद सुमन और उसके बेटे रिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
latest News ;-
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज,
उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks