स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पानीपत में कांवड़िए का बाथरूम में मिला शव, राहत शिविर में मचा हड़कंप, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था जींद

 dead body of Kanwariya was found in the bathroom in Panipat, stir in the relief camp, he was bringing Gangajal from Haridwar to Jind - Panipat News Today      


हरियाणा न्यूज पानीपत : पानीपत के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में कावड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में एक कांवड़िए का शव बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया। क्योंकि कांवड़िए की बाथरूम के अंदर अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक जींद जिले का रहने वाला था और जींद कैथल रोड़ पर ढ़ाबा चलाता था। मौत के असली कर्म का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।








मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत असंध रोड़ पर श्मशान घाट के पास मंदिर में चल रहे कांवड़ियों के राहत शिविर में बाथरूम में एक कांवड़िया नहाने के लिए अंदर गया था लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो वहां पर सेवा कर रहे लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। तुरंत ही उपचार के लिए उसे पानीपत के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस राहत शिविर के पास ही पुलिस चेक पोस्ट भी है और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। 







मर्द की पहचान जींद जिले के कृष्ण कुमार कटारिया के रूप में हुई है कृष्ण जींद के कैथल रोड पर ढाबा चलाता था और वह अपने साथी जींद निवासी साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए गया हुआ था। बुधवार को वह हरिद्वार से रवाना हुए थे और गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे वह पानीपत पहुंचे थे। कृष्ण कुमार कटारिया की मौत किन कर्म से हुई है इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक कृष्ण कुमार के साथ कावड़ लाने गए उसके साथी और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।



latest News ;- 
 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें
हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज
सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,
GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज,
हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला
कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज
उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,
तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |