स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन

 On Shivaratri, Rudrabhishek of Lord Shiva will be performed in the morning and Ardhanarishwar form will be worshipped in the evening

बीड़ बबरान धाम में श्रीनाथ के अदभुत स्वरूप ने किया अभिभूत, नतमस्तक हो गए श्रद्धालु


Haryana News, हिसार : महाभारतकालीन बीड़ बबरान धाम में शिवरात्रि की धूम है और श्रद्धालुओं को भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के दर्शनों का अवसर मिल रहा है। धाम में महाकाल राजा श्रीनाथ जी के अदभुत स्वरूप को देखकर भक्तगण अभिभूत हो गए। श्रीनाथ जी के समक्ष नतमस्तक होकर भक्तों ने आराधना करते हुए जनकल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगते हुए कष्टों के निवारण की अर्जी भी लगाई।






     बीड़ बबरान धाम के निज पुजारी विनय शर्मा ने बताया कि भगवान शिव के अनगिनत नाम हैं और कितने ही स्वरूप हैं। भक्तगण अपने इष्ट को आराध्य मानकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन मास के दौरान बीड़ बबरान धाम में श्रद्धालु महाकालेश्वर व बाबा भूतेश्वर के स्वरूप के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को श्रीनाथ स्वरूप का श्रृंगार किया गया। इस स्वरूप को देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए और अनायास ही उनके शीश झुक गए।






     उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर प्रात: भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा और सायंकाल अर्धनारीश्वर स्वरूप का श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान भक्तों को भगवान शिव की महिमा को जानने व समझने का भी अवसर मिलेगा। इसी भांति सावन माह के अन्य सोमवार 5, 12 व 19 अगस्त को भी श्रद्धालुओं को भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन का मौका मिलेगा। 








उन्होंने बताया बीड़ बबरान धाम में पधारने वाले भक्तों को वीर हनुमान के मंदिर, शिव परिवार, अखंड जोत, धूणे, घोड़े के पांव के निशान वाली शिला, मढ़ी व महाभारतकालीन पीपल के वृक्ष के भी दर्शन का मौका मिल रहा है। इसके साथ-साथ श्रद्धालुगण यहां पर बर्बरीक की वीरता के प्रतीक पीपल के वृक्ष को देखना नहीं भूलते।


latest News ;- 

 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,

GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज,

हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला

कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज

उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |