विधायक रामकुमार गौतम व सांसद जयप्रकाश से लगा चुके गुहार, फिर भी नहीं हो रहा समाधान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बना बेटी को किचड़ में धकेलो
We have appealed to MLA Ramkumar Gautam and MP Jayaprakash but still no solution is found, save daughters, educate daughters, push daughters into the mud - Hansi News
बास खुर्द की मुख्य गली हुई जलमग्न, स्कूली छात्र गंदे पानी से निकलने को मजबूर
हरियाणा न्यूज हांसी : हिसार जिले के हांसी के नजदीकी गांव बास खुर्द से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली मुख्य गली में जमा गंदे पानी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल किया हुआ है। बास खुर्द के साथ साथ यह बास अकबरपुर, बास आजमशाहपुर, बास बादशाहपुर के लोग भी यहां से गुजरते हैं। इस समस्या के लिए क्षेत्र के लोग नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम, हिसार से सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी व अनेक प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीण रमेश मोर, चरण सिंह, बीरेंद्र मोर, चांद राम, कर्मजीत, शमशेर, कुलदीप, राजेश, सत्यवान, लीला राम, सुरेश, नरेश, जसमेर, वेदपाल इत्यादि ने बताया कि बास खुर्द गांव की हांसी की तरफ जाने वाली मुख्य गली में पिछले दो महीना से पानी भरा हुआ है। बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सवारियां और स्कूल कॉलेज में जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसी गली से गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश व प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। बिना बरसात के ही यहां पर एक से डेढ़ फुट गंदा पानी गली में खड़ा रहता है। पानी खड़ा रहने की वजह से गली में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसमें आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हांसी बस स्टैंड के पास ग्राम पंचायत बास खुर्द बिजान की करीब एक एकड़ जमीन पड़ी हुई है। जो 15-16 साल से गंदा पानी निकासी के लिए उपयोग हो रही है। अगर इसी जगह पर खुदाई करके गांव के गंदे पानी को एकत्रित किया जा सकता है। उसके बाद यहां से पानी को फ्लड पाइप दबाकर उगालन. भकलाना ड्रेन में डाला जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी से घरों में बदबू आ रही है और बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। यह गांव बास खुर्द, बास अकबरपुर, बास आजमशाहपुर, बास बादशाहपुर के साथ-साथ चारों पंचायतों का मुख्य रास्ता है। मोटर लगाकर पानी को निकाला जा रहा है। एक दो दिन में पानी निकाल दिया जाएगा।
बलवान जांगड़ा, सरपंच बास खुर्द ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks