स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, छापेमारी के दौरान 1495 नशीली गोलियों सहित एक काबू

 Raid was conducted on medical store in Narnaund, one arrested along with 1495 narcotic pills during the raid - narnaund news 

आरोपित को अदालत में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर 


हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद में खांडा मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हांसी स्पेशल स्टाफकी टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। नारनौंद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हांसी स्पेशल स्टाफ द्वारा मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके। 







हांसी स्पेशल स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि नारनौंद में खांडा मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नारनौंद के वार्ड नंबर 2 निवासी सत्यनारायण खांडा रोड पर स्थित तमन्ना मैडिकल हाल में दवाईयों की आड़ में नशीली दवाईयां बेचने का काम करता है। अगर वहां पर रेड की जाए तो नशीली दवाईयों सहित काबू आ सकती हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे टीम ने वहां पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर मेडिकल स्टोर पर काम करते योग से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नारनौंद के वार्ड नंबर 2 निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई।









टीम ने मेडिकल स्टोर पर तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। हिसार के ड्रग कंट्रोलर अधिकारी अजय कुमार व नारनौंद के तहसीलदार तरुण प्रकाश की मौजूदगी में दुकान के पीछे बने कमरे में रखे गत्ते के बॉक्स को खोलकर चेक किया तो उसके अन्दर नशीली गोलियों के 125 पत्ते ट्रामाडोल प्रोलंज्ड रिलीज टेबलेट 100 एमजी की कुल 1245 गोलियां व लाप्रजोलम टेबलेट 0.5 एमजी की कुल 250 गोलियां बरामद की। इसके बाद कार्यवाही करते हुए नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |