हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी की नायब सौगातें, हरियाणा भर में 3400 करोड़ रुपए की 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
CM Nayab Saini special gifts before Haryana Assembly elections 2024, inaugurated and laid the foundation stone of 600 projects worth Rs 3400 crores across Haryana
हरियाणा न्यूज पंचकूला/चंडीगढ़ : हरियाणा में सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को आज एक बार फिर विकास परियोजनाओं की नायाब सौगात दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश में लगभग 3400 करोड़ रुपये की लागत की कुल 600 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 1190 करोड़ रुपये की 220 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 2210 करोड़ रुपये की लागत की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीजीटी-पंजाबी के 104 तथा ग्रुप-डी के 3878 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
समारोह के दौरान नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना- विस्तार पोर्टल भी लॉन्च किया। इस योजना के माध्यम से उन गरीब लोगों को जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें गांव के अंदर 100 गज के प्लॉट और महाग्राम के अंदर 50 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी इस प्रकार के ऑनलाइन माध्यम से परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के 9 कार्यक्रम किए जा चुके हैं। आज का यह 10वां कार्यक्रम है। इन सभी को मिलाकर अब तक कुल 24,221 करोड़ रुपये की लागत की 2891 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks