Hisar News Today: टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार, हिसार पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार
Hisar News Today : One arrested in case of cheating of lakhs of rupees in the name of completing the task, Hisar Police arrested him from Punjab
42 लाख 12 हजार 706 रुपए की cyber धोखाधड़ी मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज हिसार : थाना साइबर हिसार पुलिस ने telegram user से टास्क पूरा करने के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी शनि देव कुंज, जैसलमेर निवासी बबलू शर्मा को जालंधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच अधिकारी ASI नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बबलू शर्मा ठगी करने वाले आरोपियों को साइबर फ्रॉड के पैसे डलवाने के लिए कमीशन पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था। उपरोक्त मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है।बाकी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 अप्रैल 2024को NCCRP पोर्टल पर टेलीग्राम टास्क के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधडी के संबध में शिकायत प्राप्त हुए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके टेलीग्राम अकाउंट पर 24 फरवरी 2024 को वर्क फ्रॉम घर के नाम से मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि उसे घर बैठे टास्क पूरा करना होगा। साथ ही एक होटल Clear trip का page भेज use रेटिंग देने के बारे में कहा और रेटिंग के बदले कमीशन के बारे में बताया। और पीड़िता के पास एक लिंक https://www.clrtpbizportal.com पर फर्जी आईडी बना बैंक डिटेल भरने के लिए कहा। पीड़िता ने मैसेज भेजने वाले के कहे अनुसार पहला टास्क पूरा किया और पीड़िता के बैंक अकाउंट में 1076 रुपए कमीशन के रूप में आ गए। इसके बाद टेलीग्राम पर मैसेज भेजने वाले धोखेबाजों ने पीड़िता को अच्छे बोनस का लालच देकर सिक्योरिटी के रूप में 10 हजार रुपए एक बैंक अकाउंट में जमा करवाए।
इस तरह धोखेबाजों ने पीड़िता की स्टैंडर्ड पैकेज, डीलक्स पैकेज, एक्सपर्ट लेवल , टैक्स आदि और टास्क पूरा करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवा पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। इसी तरह धोखेबाजों ने शिकायतकर्ता को बार बार टास्क देकर रुपए कमाने के नाम से झांसे में धोखे से अलग अलग तारीख पर कुल 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की ठगी की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks