स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो सगे सगे भाईयों ने की तीसरे भाई की हत्या, तेजधार हथियार से काटकर किया भाई का मर्डर

 Two real brothers killed their third brother, murdered his brother by cutting him with a sharp weapon - Bhiwani News Today    


हरियाणा न्यूज सिवानी मंडी : हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी मंडी कस्बे में रविवार को एक दिल जला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दो भाइयों ने मिलकर अपने ही सेज तीसरे भाई की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 







मिली जानकारी के अनुसार शिवानी मंडी के वार्ड नंबर 12 में रहने वाले तीन भाइयों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई 28 वर्षीय नरेंद्र उर्फ पोला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नरेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हो गए और वह जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।








आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना उनके चौथे भाई सुमित पुत्र प्रेम सिंह को दी। इस वारदात की सूचना मिलते ही सुमित अपने परिवार के साथ सिवानी मंडी पहुंचा। सुमित ने बताया कि उसके तीन भाई सिवानी मंडी में रहते हैं और उसका छोटा भाई नरेंद्र भेड़ बकरी पालकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जबकि वह अपने परिवार के साथ चरखी दादरी में रहता है। जब उसने अपने परिवार के साथ आकर घटनास्थल पर देखा तो उसके भाई नरेंद्र के की कनपटी पर तेजधार हथियार के घाव मिला साथी उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। यह झगड़ा सिवानी मंडी में रहने वाले तीनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर हुआ था और दो भाइयों ने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी। 





इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही सिवानी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट को बुलाया गया और फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। तुम्हें नरेंद्र की हत्या कर उसके दोनों भाई मौके से फरार हो गए। नरेंद्र की हत्या किस बात को लेकर की गई है और तीनों भाइयों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 






इस संबंध में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह जाखड़ ने बताया कि वार्ड नंबर 12 में एक युवक की उसके ही दो सगे भाइयों द्वारा हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |