स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खरड़ में व्यक्ति पर चाकू से हमला, मां बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

 person was attacked with knife in Kharar village, case registered against mother and sons


हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के गांव खरड़ अलीपुर में मैडीकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहे राजकुमार उर्फ कालू को चाकू व डंडे मारकर घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांव के बिंदर, उसके भाई व मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






झगड़े में घायल राजकुमार उर्फ कालू ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं मैडीकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। मैं बाद में दवाई लेकर वापिस घर आ रहा था। रास्ते में गली में बिन्दर के छोटे भाई ने मेरे को आवाज लगाई तो मैं रुक गया।





तभी मेरे पास विन्दर और उसकी मां आए। आते ही बिन्दर ने अपने हाथ में लिया चाकू मेरे पेट में मारा गया। उसने चाकू से शरीर पर कई वार किये। उसके भाई ने डंडा मारा। मैंने बचाव के लिए शोर मचाया। तभी वहां भीड़ इकट्ठी होने लगी। उसके बाद हमलावर चाकू व डंडे सहित मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। हमलावरों ने मेरे को बेवजह चोटें मारी हैं। उसके बाद मेरा पिता रोहताश व भाई राजपाल मौका पर आए। वे वाहन का प्रबन्ध करके मुझे सिविल अस्पताल में ले गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |