पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में दो गिरफ्तार
Two arrested for assaulting police personnel in Sonipat - Sonipat News Today
हरियाणा न्यूज सोनीपत : सिविल लाइन थाना सोनीपत क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने व धमकी देने की वारदात में शामिल आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित जितेंद्र निवासी इंदिरा कॉलोनी हाल शांति विहार व आसिफ निवासी सांदल कलां का है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गांव बरोणा निवासी सोनू ने गत 3 अगस्त को पुलिस से शिकायत देकर बताया कि वह पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर तैनात है। रात को शहर यातायात राइडर पर ओल्ड डीसी रोड पर करीब 12.30 बजे गश्त कर रहा था। उसी दौरान ओल्ड डीसी रोड के पास से गुजरे तो ठेका खुला देखकर ठेके के कर्मचारी को ठेका बंद करने के लिए कहा। वहां पर बैठे व्यक्ति ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
जब उसने विरोध किया तो जोर-जोर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसके बाद बीच-बचाव करने के लिए आए सिपाही देवेंद्र की वर्दी फाड़ दी। उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। हमारे साथ हुए झगड़े की सूचना कंट्रोल रुम सोनीपत को दी। इन दोनों लड़को ने हमारे साथ मारपीट करके हमे जान से मारने की धमकी दी।
बाद मे पता चला की इनमें से एक का नाम जितेन्द्र निवासी इन्द्रा कॉलोनी हाल न्यु शांति विहार सोनीपत व दूसरे का नाम आसिफ निवासी सांदल कलां का है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks