खरीफ फसलों का पंजीकरण : 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
Registration of Kharif fasal: Registration started on 'Meri Fasal Mera Byora' portal - what is the full form of mfmb?, Meri Fasal Mera Byora registration Last date,
विभागीय योजनाओं का लाभ लेने व फसल बीमा के लिए जरूरी है पोर्टल पर पंजीकरण
![]() |
| खेतों में धान की फसल की रोपाई करते हुए। |
हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों के पंजीकरण का कार्य जारी है। जिला उपायुक्त ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि जो किसान अपने खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके हैं। वे उपरोक्त पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करा लें। उपायुक्त ने कहा कि किसान कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
फसल बिक्री के समय सरकार द्वारा केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही खरीद की जाएगी, ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि जिला के किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई खरीफ फसल का ब्यौरा दर्ज करा उसका पंजीकरण अवश्य करवाएं।
उन्होंने ने कहा कि किसान द्वारा पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा। उन्होंने पंजीकरण के अन्य फायदों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के पास सभी किसानों का ब्यौरा आ जाने के बाद उन्हें मंडी बुलाना आसान हो जाता है। किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर बता दिया जाता है कि उन्हें मंडी में किस दिन और किस वक्त आता है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks