स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद हल्के के गांव में प्रेम विवाह करने वाली युवती पर हमला , चचेरे भाई ने किया जानलेवा हमला

 Hansi news: girl who had married for love was attacked in village in Narnaund area, her cousin attacked her fatally - Haryana News Today  

बहू को बचाने आई सास को भी किया घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अस्पताल में घायल ममता का उपचार करते हुए डॉक्टर।    

हरियाणा न्यूज न्यूज हांसी : हिसार जिले के नारनौंद हल्के के गांव सिंघवा राघो में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली एक युवती व उसकी सास पर घर में घुसकर युवती के चचेरे भाई व उसके दोस्त द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती और उसकी सास घायल हो गईं। सूचना मिलने पर डायल 112 व भाटला पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच घायल सास बहू को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।







पुलिस ने ममता के चचेरे भाई जींद जिले के मनोहर पुर निवासी राहुल व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, अपनी चचेरी बहन व उसकी सास पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को भी गंभीर चोटें आई है और दोनों आरोपियों को हिसार रेफर किया गया है। सिंघवा राघो निवासी कर्मवीर ने बताया कि उसके भाई राहुल ने करीब एक महीने पहले जींद जिले के मनोहरपुर की रहने वाली ममता के साथ कोर्ट में अंतरजातीय विवाह किया था। उनके पास कोर्ट का मैरिज सर्टिफिकेट भी है। वह अपने भाई राहुल के साथ घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। उनकी मां कमलेश व राहुल की पत्नी ममता घर पर थी।








 कर्मवीर ने बताया कि इस दौरान ममता का चचेरा भाई राहुल व एक अन्य युवक उनके घर आए। आते ही उन्होंने ममता पर कापा से हमला कर दिया। जब उसकी मां ममता को बचाने के लिए आई तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया।









लोगों ने आरोपी को पीटा

कर्मवीर ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों को देख दोनों आरोपी दीवार कूदकर भागने लगे। एक आरोपी दीवार से कूदकर भागने लगा तो वह गिर गया और दूसरे आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने डायल 112 व भाटला पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 व भाटला पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |