कनाडा व अमेरिका की जगह भेज दिया कवायत, 50 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप | Kavyat sent to Canada and America, accused of fraud of more than Rs 50 lakhs
Kavyat sent to Canada and America, accused of fraud of more than Rs 50 lakhs - karnal news today
हरियाणा न्यूज करनाल : विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों से 50.58 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। करनाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संजीव, रोमी बलविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव धोलगढ़ निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी पशुओं की डेयरी है।
उसके बेटे राजिंद्र व रिश्तेदार रजत कुमार निवासी चांद समंद को विदेश भेजने के लिए बलविंद्र से बातचीत हुई थी। आरोपी ने दोनों लड़कों के 26- 26 लाख रुपए मांगे और कहा कि कनाडा का वर्क परमिट दिला दूंगा। वह उनकी बातों में आ गए तो आरोपी ने दोनों लड़कों के दस्तावेज ले लिए और कुछ महीने बाद कहा कि कनाडा का वीजा नहीं लग रहा है, इन्हें अमेरिका भेज देता हूं।
इसके बाद आरोपी ने दोनों लड़कों को कवायत भेजा, फिर अजर बाइजान के बाकू शहर में एक महीने का वीजा दिलवाया। फिर दुबई भेजा, फिर श्रीलंका और इसके बाद इंडोनेशिया भेज दिया। इसके बाद थाईलैंड भेजा। वहां दोनों लड़के एक महीने रुके। 30 अक्तूबर 2022 को दोनों को वापस बुला लिया।
इस दौरान आरोपियों ने 50 लाख 58 हजार रुपए ले लिए। अब आरोपी रुपए वापस देने से मना कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से उड़ाई 16 हजार की नकदी
हरियाणा न्यूज करनाल: 3 शातिर युवकों ने प्रेम नगर स्थित ए.टी.एम. पर टेप लगाकर 3 उपभोक्ताओं के 16 हजार रुपए निकाल लिए। इस बारे में जब बैंक प्रबंधक को पता चला तो सी.सी.टी.वी. फुटेज से पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है।
केनरा बैंक प्रेम नगर शाखा के प्रबंधक साहिल सूद ने बताया कि बैंक के हैड ऑफिस में ऑनलाइन शिकायत आई थी कि 3 उपभोक्ताओं ने एटीएम से रुपए निकलवाए थे लेकिन मशीन द्वारा रुपए उन्हें प्राप्त ही नहीं हुए। शिकायत के अनुसार 7 जुलाई को 9500 रुपए, 30 जुलाई को 5 हजार रुपए व 1500 रुपए जो एटीएम से बाहर नहीं आए। इस शिकायत के मिलने पर ए.टी.एम. बूथ में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें दिखाई दिया कि 30 जुलाई को एक व्यक्ति सुबह करीब 7.30 बजे ए.टी.एम. बूथ में घुसा था और 2 अन्य युवक बूथ के बाहर खड़े थे जो बाहर पहरा दे रहे थे। बूथ के अंदर गए हुए व्यक्ति ने एटीएम के अगले हिस्से में जहां से रुपए बाहर निकलते हैं उसमें टेप लगा दी।
इसके बाद जब उपभोक्ता रुपए निकालने के लिए एटीएम बूथ में गए तो उनके रुपए नहीं निकले। बाद में वह युवक उन रुपयों को लेकर चले गए। रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks