स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Tosham News Today: गांव पिंजोखरा में चोर घर का ताला तोड़ सामान चुरा ले गए

Tosham News Today: Thieves broke the lock of house in village Pinjokhara and stole the goods


हरियाणा न्यूज तोशाम : पिंजोखरा निवासी एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोर हजारों रुपए, सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान होने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







 पिंजोखरा निवासी संजय ने बताया कि वह अपने भांजे और बहन के साथ दिल्ली में रहता है और लगभग एक माह में अपने गांव पिंजोखरा अपने मकान को सम्भालने के लिए आता हूं। 12 अगस्त को उसके पास फोन आया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ गांव पिंजोखरा आया तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने अलमारी को चेक किया तो अलमारी में रखे करीब 65000 रुपए, दो सोने की अंगूठी, 6 सिक्के चांदी, सोने की बाली, एक ताबीज, दो एलसीडी, एक कुकर, एक सिलेंडर व एक पंखा गायब मिला। 







उसने बताया कि आसपास से उसने काफी पूछताछ की परंतु कोई सुराग नहीं लगा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |