स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bhiwani News Today: ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन झपटी, साथ बैठी महिला सोने की चेन तोड़कर फरार

 Bhiwani News Today: Gold chain snatched from the neck of woman sitting in e-ricksha, the woman sitting next to her broke the gold chain and fled


हरियाणा न्यूज भिवानीः रोडवेज की बस से उतरकर ई-रिक्शा में बैठने के दौरान ही एक महिला के गले से तीन तोले की सोने की चेन तोड़ ली। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर चार महिलाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।







औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी अनामिका ने बताया कि नौ अगस्त को वह रोहतक से भिवानी आई थी। रोडवेज बस के चालक ने बस को स्टैंड से बाहर रोक दिया। वह और उसकी भाभी वंदना शर्मा बस से उतरने लगे तो चार महिलाएं भीड़ में धक्का-मुक्की करने लग गईं। फिर वह अपनी भाभी के साथ ई-रिक्शा में बैठ गई। उनके साथ लाल रंग का सूट पहने हुए एक महिला भी बैठी थी।







ई-रिक्शा करीब 20 कदम की दूरी पर पहुंची होगी कि अचानक ही लाल रंग के सूट पहने हुई जो महिला थी उसके ई-रिक्शा रुकवा दी और बोली कि उसकी बेटी साथ वाली महिलाओं के साथ दूसरे रिक्शा में बैठ गई। इसके बाद वे चल पड़े और बावड़ी गेट पर आने पर जब गले में देखा तो सोने की चैन नहीं मिली। उन्होंने ई-रिक्शा और सामान में भी जांच की, लेकिन उनकी चैन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन चारों महिलाओं ने ही मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |