स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bhiwani News Today: अलग अलग सड़क हादसों में छः घायल, BSF जवान व मोखरा गांव सहित अन्य गांवों के लोग घायल

Bhiwani News Today: Six injured in separate road accidents, BSF jawan and people of other villages including Mokhra village injured.


हरियाणा न्यूज भिवानी: भिवानी जिले में अलग-अलग सड़क हादसों ( Road accident in Bhiwani) में छह लोग घायल हो गए। इसमें से बीएसएफ के सेवानिवृत्त मुख्य सिपाही को उपचार के लिए पीजीआइ रोहतक रेफर किया है, जिसे स्वजन ने नोएडा दाखिल करवाया है। पुलिस ने दो मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीसरे की सूचना पुलिस को दी है।








औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी बजरंग लाल ने बताया कि वह बीएसएफ से मुख्य सिपाही के पद से सेवानिवृत्त है। 10 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे वह और उसका बेटा आशीष कोर्ट रोड़ बाइपास के नजदीक जमीन देखने के लिए गए थे। वह जमीन देखकर खेत में लघुशंका करके सड़क की तरफ अपनी बाइक पर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। उसका बेटा आशीष राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। स्वजन ने उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसे में सेवानिवृत्त मुख्य सिपाही के सिर, पैर और कंधे में गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।







दूसरा मामला जुई कलां थाना पुलिस क्षेत्र के गांव कुड़लबास का है। जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लाड निवासी सोनू ने बताया कि सोमवार को वह अपनी आइ-20 कार में भिवानी से लोहारू जा रहा था। जब वह गांव कुड़लबास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसको   टक्कर मार दी। आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं गाड़ी में भी काफी नुकसान हो गया है। पुलिस के केस दर्ज किया है।








तीसरा मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस का है। बुधवार सुबह पालुवास मोड़ पर केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क हादसा हो गया। हादसे में गांव ढाणी नौरंगाबाद निवासी 17 वर्षीय ललित, 45 वर्षीय सतबीर, नौरंगाबाद निवासी 23 वर्षीय मोहित और गांव मोखरा निवासी जतिन घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |