Tosham News : हरियाणा पुलिस की वर्दी में गाड़ियों को लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू, तोशाम, हिसार और बरवाला क्षेत्र के है गिरोह के सदस्य
Tosham News: Five members of the gang who used to rob vehicles in Haryana Police uniform have been arrested. The gang members are from Tosham, Hisar and Barwala areas. - Bhiwani News Today
भिवानी सीआईए पुलिस ने किया गाड़ी लूटने वाले गिरोह को काबू
हरियाणा न्यूज तोशाम, हिसार : भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव रतेरा के पास से क्रेशर से भरे ट्राले को पुलिस की वर्दी पहन कर लूटने के मामले में भिवानी सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गाड़ी लूटने के मामले में पकड़े गए युवक तोशाम हिसार और बरवाला क्षेत्र के रहने वाले बताई जा रहे हैं। पुलिस ने पांचों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि इस तरह की अन्य वारदातों से भी पर्दा उठाया जा सके।
तोशाम पुलिस को भी शिकायत में जींद जिले के सोनू ने बताया था कि वह 18 चक्का ट्राला चलता है और 26 जुलाई को वह भिवानी के तोशाम क्षेत्र स्थित खानक से अपनी गाड़ी में क्रेशर भरकर रतेरा से उमरा के रास्ते हांसी आ रहा था कि रतेरा गांव के पास उसकी गाड़ी के सामने तोशाम की तरफ से आई एक गाड़ी आकर रोक दी तो उसे अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। सामने खड़ी गाड़ी से पुलिस की वर्दी में दो युवक उतरे और उसे अपनी गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा। सोनू ने बताया कि जब वह कागजात दिखाने के लिए गाड़ी के पास पहुंचा तो उसे गाड़ी में सवार अन्य युगों को और पुलिस की वर्दी वाले युवकों ने उसका अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल दिया और हिसार की तरफ ले गए।
भिवानी सीआईए पुलिस ने गाड़ी लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए तोशाम, हिसार और बरवाला क्षेत्र के पांच युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सीआईए पुलिस भिवानी द्वारा पकड़े गए आरोपितों की पहचान तोशाम के खानक निवासी जयभगवान, सरल निवासी विक्रमजीत के रूप में हुई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस पुस्तक में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया और उनकी निशानदेही पर हिसार जिले के गांव हिंदवान निवासी रोहतास, बरवाला क्षेत्र के गांव सरसोद निवासी पंकज और हिसार निवासी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया।
भिवानी सीआईए पुलिस के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया है कि आरोपित सरल निवासी विक्रमजीत की गाड़ी की किश्त टूट गई थी और उसने अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर गाड़ी लूटने की योजना बनाई और पुलिस की वर्दी का इंतजाम कर पूरा प्लान तैयार कर लिया। ताकि आर्थिक तंगी से उभर सकें। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, 12 हजार की नगदी, दो पुलिस की वर्दी, लूटा गया ट्राला, एक पिस्टल बरामद की है।
उसका अपहरण करने पर उसे शक हुआ कि यह कोई पुलिस वाले नहीं है बल्कि यह गाड़ी लूट गिरोह के सदस्य हैं और उसे लाडवा गांव के पास खेतों में छोड़कर फरार हो गए। सोनू ने बताया कि किसी तरह वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां पर इस गाड़ी नहीं मिली जिसे उन्हीं बदमाशों के साथी लेकर फरार हो चुके थे। उसने तुरंत इसकी शिकायत तोशाम पुलिस थाने में की तो पुलिस ने सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks