Google Search करते हुए रहें सावधान : हो सकतें हैं ठगी का शिकार, गूगल पर सर्च करते समय अपनाएं ये टिप्स
Be careful while doing Google search; you may become victim of fraud - online fraud se bachne ke tips.
गूगल से न ले Helpline Number, हो सकती है ठगी, रहे सावधान
Haryana News Hisar: हिसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने Google से किसी helpline number निकालने पर आमजन को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि गूगल से नंबर निकालना लोगों को मुसीबत में डाल रहा है। कई लोग गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च करने के बाद ठगी का शिकार हो रहे है। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
एसपी दीपक सहारन ने दिए online se bachne ke tips
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धोखेबाजों ने गूगल सर्च इंजन पर योग शिविर, रेस्टोरेंट, अस्पताल व कई कपंनियों के फर्जी नंबर रजिस्टर्ड किए हैं। गूगल पर ज्यादातर नंबर कंपनी के नहीं, बल्कि धोखेबाजों के होते हैं। वे गूगल पर जाकर बड़ी कंपनियों के कस्टमर केयर की जगह अपना नंबर कंपनी के नाम से पोस्ट कर रहे हैं। इस तरह से नंबर और पता गूगल बिजनेस अकाउंट के जरिए गूगल पर लिस्ट किया जा रहा है। साइबर ठग लोगों को झांसा देने के लिए उस कंपनी से मिलती जुलती फेक वेबसाइट भी बना रहे हैं। इसके अलावा गूगल मैप और गूगल सर्च में बड़ी कंपनियों और अन्य संस्थानों के कांटेक्ट डिटेल्स को एडिट कर फर्जी नंबर अपडेट कर देते हैं।
Google per cement distributor ka number, हुई ठगी
उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में थाना साइबर हिसार में सीमेंट भेजने के लिए online booking के नाम पर 4 लाख 12 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी का मामला आया है। जिसमे पीड़ित ने गूगल पर सीमेंट की डिलिवरी के लिए cement distributor number search किया था। जिस पर पीड़ित को एक नंबर मिला, पीड़ित ने उस नंबर पर कॉल कर cement order के बारे में बात की। इसके उपरांत पीडि़त के पास Shree cement के कर्मचारी के नाम से फोन आया और 1500 बैग सीमेंट भेजने के नाम से 4 लाख 12 हजार 500 रुपए ट्रांसफर करवाये। पैसे ट्रांसफर के बाद पीडि़त द्वारा उनसे दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने फोन नही उठाया और न ही सीमेंट भेजी और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने शिकायत पर online Ford ka case registered कर कार्रवाई शुरू की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
गूगल पर नंबर सर्च करते समय रहे सावधान
पुलिस अधीक्षक सहारन ने कहा है कि गूगल पर कभी भी किसी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च न करें। उसकी वेबसाइट पर जाएं एड्रेस बार में कंपनी की स्पेलिंग जरूर देख लें, अगर स्पेलिंग गलत है तो वेबसाइट भी गलत है वेबसाइट सही होने पर आपको बाईं तरफ हेल्पलाइन या सपोर्ट लिखा मिलेगा। इन वेबसाइट पर आप ई-मेल आईडी या लाइव चैट के माध्यम से नंबर ले सकते हैं कंपनी से संपर्क करने पर बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ठगी होने बिना किसी देरी के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल और नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दे। साथ ही ई-मेल के माध्यम से गूगल को इसके बारे में जानकारी भी दे।
Hisar ki taaja khabar : -
Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,
Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज,
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks