स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पिंडारा फ्लाइओवर के पास हादसा: मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल

  Accident near Pindara flyover: Motorcycle riding couple injured - Jind News Today      


Haryana News, जींद : जींद जिले के गांव पिंडारा में पुल के पास हुए हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की नाक की हड्डी व दांत टूट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 






गांव बराह कलां निवासी राजेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी पत्नी बलजिंद्र कौर को साथ लेकर निजी काम के लिए राम कालोनी में आए हुए थे। रात को वह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह पिंडारा पुल के नीचे पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी आई और उनके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर और वह सड़क पर गिर गए।








 हादसा होने के बाद स्कूटी सवार उसको नागरिक अस्पताल में लेकर आया, लेकिन वहां पर उनको छोड़कर फरार हो गया। उसने बताया कि हादसे में सड़क पर मुंह लगने से उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर की नाक की हड्डी व दांत टूट गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसको पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन वह हिसार के जिंदल अस्पताल में लेकर चले गए। उसने बताया कि स्कूटी सवार ने हादसे को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चालने का केस दर्ज किया है।


Hisar ki taaja khabar : - 

Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,

Hansi Barwala Road accident :  गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल

नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,

SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज

Hansi News: दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा में जेब काटने के मामले में नारनौंद क्षेत्र के गांव का तीसरा आरोपित गिरफ्तार

Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |