Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले
बरसाती पानी की निकासी न होने से दुकानदार परेशान
पूंडरी। कैथल-करनाल मार्ग पर पुंडरी में जमा बरसाती पानी को लेकर स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है। दुकानदारों का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिला है। पंकज, आशु, राजू, गुरमीत, सुरेश आदि ने कहा कि हमने प्रशासन से लेकर स्थानीय अधिकारियों तक सभी से संपर्क किया है, लेकिन हमारी समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में हमारी दुकानों के सामने पानी भर जाता है, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में कठिनाई होती है और हमारा व्यापार प्रभावित होता है। उनका कहना है कि बरसात के पानी से न केवल उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस समस्या का शीघ्र समाधान करें ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
1. 39 करोड़ से बनेगी नगूरां गांव की फिरनी
अलेवा। नगूरां गांव की पंचायत के लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार नगूरां गांव के लोगों को फिरनी सौगात मिलेगी। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रूपये मंजूर किए हैं ओर इस पर काम शुरू हो गया है। यह फिरनी कैथल रोड़, धनखेड़ी रोड होते हुए बधाना रोड़ तक बनेगी। पंचायत विभाग द्वारा कैथल रोड़ से बधाना गांव तक फिरनी बनाने के लिए कई माह पूर्व प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। जिस पर सरकार द्वारा नगूरां गांव में कैथल रोड़ से बधाना रोड तक फिरनी बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। यह फिरनी नगूरां, धनखेड़ी तथा बधाना गांव की सड़क को जोड़ेगी। हालांकि अभी भी उक्त फिरनी पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। यह फिरनी तीन सड़कों को जोडने का काम करेगी। इस फिरनी के बन जाने के बाद धनखड़ी-बधाना जाने वाले लोगों को बाजार के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा और जिससे लोगों को समय की बचत भी होगी और इस फिरनी के बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत होगी। नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि लोगों की काफी वर्षों से मांग थी कि नगूरां बस स्टैंड से बाइपास होते हुए बधाना गांव की सड़क तक एक फिरनी का निर्माण किया जाए। फिरनी के निर्माण के लिए पंचायत ने जमीन पैमाईस करवाने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों को सूचित कर दिया है ओर इस पर काम शुरू हो गया है।
आज से जुलाना बस स्टैंड पर मिलेंगे हैप्पी कार्ड
जुलाना। कस्बे के नए बस स्टैंड पर रोडवेज के हैप्पी कार्ड शनिवार से मिलने शुरू हो जाएंगे। जानकारी देते हुए हैप्पी कार्ड इंजार्च जितेंद्र ने बताया कि रोडवेज विभाग द्वारा जुलाना के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड भेज दिए गए हैं। सुबह 9 बजे से हैप्पी कार्ड वितरण का काम शुरू किया जाएगा। जुलाना के बस स्टैंड पर केवल जुलाना, शादीपुर, पौली, किलाजफरगढ़, हथवाला, ब्राह्मणवास, देवरड़, कमाचखेड़ा, देशखेड़ा, मालवी, करेला, झमोला, गढ़वाली, बख्ताखेड़ा, खरेंटी, जैजैवंती, बुढ़ाखेड़ा लाठर, अकालगढ़, सिरसा खेड़ी, लजवाना कलां, लजवाना खुर्द, गतौली, करसोला, राजगढ़ गांवों के लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। जहां पहले जीद बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड दिए जाते थे अब जुलाना में ही लोगों को हैप्पी कार्ड मिलेंगे। जिससे लोगों के जींद जाने के चक्कर और लंबी कतारों से निजात मिलेगी। जुलाना के बस स्टैंड पर विभाग द्वारा हैप्पी कार्ड भेज दिए गए हैं और कर्मचारियों ने हैप्पी कार्ड पर मौजूद संपर्क नंबरों पर कॉल करना भी शुरू कर दिया है।
एनएचएम व एड्स कंट्रोल कर्मियों की हड़ताल जारी
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर इम्पलॉय सोसायटी के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हडताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। वही एनएचएम कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हडताल पर रहे। एनएचएम कर्मियों को सरकार को सद्धबुद्धि मिले, इसके लिए यज्ञ का आयोजन किया। सुबह एड्स कंट्रोल कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के सामने पार्क में प्रधान संदीप श्योकंद, अरूण के नेतृत्व में एकत्रित हुए और सरकार द्वारा मांगें न माने जाने पर रोष जताते हुए नारेबाजी कर दूसरे दिन की हडताल की शुरूआत की। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तहत आने वाले सभी सेंटर (आईसीटीसी सेंटर), ओएसटी सेंटर, एसटीआई सेंटर, ब्लड बैंक सेंटर, एआरटी को पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। आगामी पांच अगस्त को राज्य मुख्यालय पंचकूला के समक्ष कर्मियों द्वारा अनिश्चकालीन हडताल कर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रधान संदीप श्योकंद ने कहा कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मजबूरन उन्हें हडताल का निर्णय लेना पड़ा है।
कैथलः सीनियर सिटीजन सोसायटी की बैठक
कैथल। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी कैथल की अगस्त माह की बैठक 4 अगस्त सांय ठीक 4:30 बजे प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ जी की अध्यक्षता में हिंद सिनेमा के नजदीक होटल में होगी।
मां-बेटा संदिग्ध हालात में लापता, मामला दर्ज
जींद। गांव ढाठरथ से मां बेटे के संदिग्ध हालात में गायब होने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव ढाठरथ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम पर गया हुआ था। पीछे से उसकी पत्नी दो साल के बेटे के साथ घर से गायब हो गई।
स्टोर से सामान चोरी के मामले में आरोपी दबोचा
कैथल। स्टोर से सामान चोरी के मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एचसी बलजोर द्वारा करते गांव सिसला निवासी आशीष कुमार उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिलायंस स्टोर के मैनेजर रविंद्र की शिकायत अनुसार 7 जनवरी को आरोपी आशीष को स्टोर से सामान चोरी करवाते पकड़ लिया था।
आंगन में सोए व्यक्ति का फोन- नकदी चोरी, केस
जींद। गांव कारखाना में रात को सोए व्यक्ति के मोबाइल तथा दो हजार रुपये की नगदी चोरी करने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने एक युवके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कारखाना निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। रात को चोरों ने उसका मोबाइल फोन तथा दो हजार रुपये की नगदी को चोरी कर लिया।
बैठक में निपटाएं अपनी शिकायतें : भालोठिया
कैथल। उत्तर हरियाणा वितरण बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 6 अगस्त को यूएचबीवीएन कार्यालय पूंडरी में, 13 अगस्त को गुहला के यूएचबीवीएन कार्यालय, 20 व 27 अगस्त को यूएचबीवीएन कार्यालय कैथल में किया जाएगा।
छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
जींद। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी में सत्र 2025-26 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पत्र भरे जा रहे हैं। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 16 सितंबर 2024 है। अभ्यार्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर सीधे जाकर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 18 जनवरी 2025 को करवाई जाएगी।
खरीफ फसलों का पंजीकरण जारी
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि किसान कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। जिला के सभी किसान जो किसान अपने खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके हैं, वे पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करा लें।
मायके के लिए निकली महिला लापता, केस दर्ज
जींद। ससुराल से मायके के लिए निकली महिला के संदिग्ध हालात में गायब होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दो जुलाई को पत्नी घर लुधियाना के लिए निकली थी। जिसके बाद वह ना तो अपने मायके पहुंची और ना ही वापस घर लौटी।
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले
Hisar ki taaja khabar : -
Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,
Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks