SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज नारनौंद : SBI Bank Narnaund में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के दो मामले दर्ज हुए हैं। दोनों मामले कोर्ट आदेश पर दर्ज किए गए हैं। नारनौंद थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक मामले में शामिल दो आरोपियों ने सोने के नकली गहने SBI Bank , branch narnaund में रखकर 6 लाख 96 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया है। इस मामले में पुलिस ने अंकित व अजमेर को नामजद किया है। वहीं दूसरे मामले में भी आरोपी शामिल हैं ओर दोनों के नाम अंकित हैं। इन दोनों पर आरोप हैं इन्होंने बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर 9 लाख 93 हजार रुपए का गोल्ड लोन ले लिया।
नारनौंद पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर की शिकायत पर नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप हैं आरोपियों ने एस.बी.आई. बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लोन लिया है। मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Hisar ki taaja khabar : -
Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,
Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks